
मणिपुर में जारी हिंसा और विद्रोही गुटों पर ताबड़तोड़ एक्शन के बीच चार दिन के दौरे पर अमित शाह
AajTak
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार दिन के दौरे पर इंफाल पहुंच गए हैं. अमित शाह वहां के अलग-अलग समुदायों के लोगों से लगातार बातचीत कर रहे हैं. इसके अलावा कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ मणिपुर इंटीग्रिटी के नुमाइंदों से भी मुलाकात करेंगे.
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार दिन के दौरे पर इंफाल पहुंच गए हैं. अमित शाह वहां के अलग-अलग समुदायों के लोगों से लगातार बातचीत कर रहे हैं. मणिपुर के सीएम ने बताया था कि सुरक्षाबलों के साथ झड़प में अबतक 40 से ज्यादा उग्रवादी मारे जा चुके हैं. वहीं कांग्रेस ने आज मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है.
अमित शाह के मणिपुर पहुंचने से ठीक पहले रविवार को पूर्वोत्तर में ताजा हिंसा हुई. इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. गृह मंत्री उन जिलों का दौरा करेंगे, जहां मैतेई और कुकी आदिवासियों की आबादी है और इन जगहों पर तीन मई से हिंसा जारी है. इसके अलावा शीर्ष अधिकारियों समेत अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ भी अमित शाह की बैठकें होंगी.
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि विभिन्न नागरिक संगठनों के सदस्यों के साथ सार्थक चर्चा हुई. उन्होंने शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और शांति बहाल करने के लिए साथ देने का आश्वासन दिया. इसके अलावा अमित शाह ने बीजेपी के सभी विधायकों को मीटिंग के लिए बुलाया है. वह चंद्रपुर एरिया से वापस आने के बाद बैठक करेंगे.
अमित शाह आज कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ मणिपुर इंटीग्रिटी के नुमाइंदों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद गृहमंत्री सुरक्षा एजेंसियों के अघिकारियों से भी मिलेंगे. कमिटी ने शाह के दौरे से पहले राज्य में जल्द शांति बहाली की उम्मीद जताई है.
कांग्रेस ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
वहीं कांग्रेस ने मणिपुर की हिंसा को लेकर आज राष्ट्रपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह ने हिंसा पर बीजेपी की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर में हुए नुकसान का जायजा लेने में करीब एक महीना लग गया. मणिपुर के लोग इस संवेदनशील मामले पर भाजपा की चुप्पी के पीछे छुपे एजेंडे को समझने में विफल हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










