
मणिपुर पर संसद से सड़क तक कोहराम, 4 आरोपी गिरफ्तार, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
AajTak
मणिपुर में महिलाओं पर हुए जुल्म की तस्वीरें देखकर देश स्तब्ध है. हर शख्स गुस्से से भरा हुआ है. इस केस में पुलिस ने अबतक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीएम मोदी ने इस घटना को लेकर कहा कि कानून अपनी पूरी ताकत से काम करेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम वीडियो देखकर परेशान हैं. 140 करोड़ नागरिक शर्मसार हुए हैं.
मणिपुर में कुकी समुदाय की महिलाओं से दरिंदग का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाओं को निर्वस्त्र कर वहशियों की भीड़ कानून, पुलिस और सरकार सबसे बेखौफ होकर घूम रही है. इस घटना के बाद हर दिल में आक्रोश से भरा हुआ है. सड़क से लेकर संसद तक कोहराम मचा हुआ है. वीडियो सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीड़ा जताई है. उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस घटना को अमानवीय बताया है. साथ ही कहा कि अपराधी मौत की सजा के हकदार हैं. उधर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम वीडियो देखकर परेशान हैं. 140 करोड़ नागरिक शर्मसार हुए हैं, क्योंकि देश के जिस पूर्वोत्तर से सूरज उगता है, वहां बेटियों का सम्मान डुबा दिया गया है. बता दें कि मणिपुर केस में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने अबतक 4 आरोपी अरेस्ट किए
मणिपुर के घृणित वीडियो के केस में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा कि सबसे पहले हुइरेम हेरादाश सिंह को अरेस्ट किया गया था. हुइरेम उस वीडियो में भीड़ को कंट्रोल करते हुए देखा गया था. गिरफ्तार किए गए अन्य 3 व्यक्तियों की पहचान तत्काल ज्ञात नहीं हो पाई है. वरिष्ठ अधिकारी वीडियो की जांच कर रहे हैं और इसमें शामिल लोगों का गिरफ्तार किए गए लोगों से मिलान कर रहे हैं. वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कहा कि अज्ञात हथियारबंद लोगों के खिलाफ थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
PM मोदी ने कहा- मेरा दिल पीड़ा और गुस्से से भरा है
मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो महिलाओं को नग्न घुमाने की घटना ने 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार किया है. कानून अपनी पूरी ताकत से काम करेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने संसद परिसर में कहा कि आज, जब मैं लोकतंत्र के इस मंदिर के सामने खड़ा हूं तो मेरा दिल पीड़ा और गुस्से से भरा हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. कानून अपनी पूरी शक्ति और दृढ़ता से काम करेगा. मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे देश का अपमान हुआ है और 140 करोड़ देशवासी शर्म महसूस कर रहे हैं.
सीएम एन. बीरेन सिंह बोले- अपराधी मृत्युदंड के पात्र

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










