
मणिपुर जातीय हिंसा को रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों लोग
AajTak
मणिपुर में पिछले एक साल से जातीय हिंसा को तुरंत रोकने के लिए आईटीएलएफ शांति सुनिश्चित करने और अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनुच्छेद 239 ए के तहत तत्काल राजनीतिक उपायों की मांग की. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है.
मणिपुर में पिछले एक साल से जातीय हिंसा को आग में जल रहा है. अब इस जातीय हिंसा को लेकर रोकने के लिए राजनीतिक समाधान और पहाड़ियों के लिए केंद्र शासित प्रदेश की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही ITLF ने अपनी मांगों को लेकर एक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है.
राज्य में एक साल से हो रही जातीय हिंसा को रोकने के लिए आदिवासी समूह इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने चुरा चांदपुर में एक विशाल रैली आयोजित करते हुए मणिपुर जातीय हिंसा के राजनीतिक समाधान की मांग की. इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के नेतृत्व में कुकी-जू आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने बाहरी मणिपुर के सीसीपुर में एक रैली आयोजित की, जिसमें चल रही जातीय हिंसा को संबोधित करने के लिए एक केंद्र शासित प्रदेश की स्थापना की मांग की गई.
उन्होंने कहा कि आईटीएलएफ शांति सुनिश्चित करने और अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनुच्छेद 239 ए के तहत तत्काल राजनीतिक उपायों की मांग की. आईटीएलएफ के महासचिव मुआन टोम्बिंग ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपे जाने वाले ज्ञापन को भी पढ़ा.
समाधान खोजने के लिए तेजी से काम करे सरकार
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि केंद्र सरकार मणिपुर में हिंसा का राजनीतिक समाधान खोजने की प्रक्रिया में तेजी लाए. आदिवासी संविधान के अनुच्छेद 239 ए के तहत विधानसभा सहित केंद्र शासित प्रदेश का निर्माण चाहते हैं. इसी तरह की रैलियां उसी दिन कांगपोकपी, तेंगनौपाल और फेरज़ॉल जिलों में भी आयोजित की गईं.
आदिवासी प्रमुख समूह आईटीएलएफ का कहना है कि सरकार को राजनीतिक समाधान खोजने की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए, क्योंकि हत्याओं और विस्थापन के एक साल से अधिक समय के बाद, सुरक्षा स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. नागरिकों को खतरा बना हुआ है. हर दिन लोग मारे जा रहे हैं. पिछले कुछ हफ्तों में जिरीबाम जिले में मैतेई बदमाशों ने दो आदिवासियों की हत्या कर दी. एक अन्य का अपहरण कर लिया, जिसका अभी-भी पता नहीं चला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










