
मणिपुर के विधायक पर बदमाशों को हथियार मुहैया कराने का आरोप
AajTak
मैतेई समुदाय की शीर्ष बॉडी ने एक विधायक पर बदमाशों को हथियार मुहैया कराने का आरोप लगाया है. जिरी अपुनबा लुप ने एक बयान में कहा, 'विधायक ने कई बैठकें आयोजित कीं...(बदमाशों) को आर्थिक मदद, युद्ध के सामान और सहायक उपकरण दिए. लेकिन मुसलमान मैतेई लोगों के साथ शांति से रहना चाहते हैं. इसलिए उनका प्लान फेल हो गया.'
मणिपुर के जिरीबाम जिले में मैतेई समुदाय की एपेक्स बॉडी ने गुरुवार को एक विधायक पर बदमाशों को हथियार मुहैया कराने का आरोप लगाया है.
जिरी अपुनबा लुप ने एक बयान में कहा, 'विधायक ने कई बैठकें आयोजित कीं...(बदमाशों) को आर्थिक मदद, युद्ध के सामान और सहायक उपकरण दिए. लेकिन मुसलमान मैतेई लोगों के साथ शांति से रहना चाहते हैं. इसलिए उनका प्लान फेल हो गया.'
इन आरोपों पर विधायक की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और आरोप पर उनकी टिप्पणी दर्ज करने के बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई. हालांकि, उनसे संपर्क नहीं हो पाया.
इससे पहले मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हमार और जोमी समुदायों के बीच संघर्ष की खबरें सामने आईं थीं. ये हिंसा तब भड़की जब 18 मार्च की शाम को जोमी समूह द्वारा उनके समुदाय का झंडा फहराया गया, जिसका हमार समुदाय ने विरोध किया. इस तनाव भरे हालात में 53 साल के लालरोपुई पाखुमाते की मौत हो गई, जिनकी पहचान सेइलमत गिलगलवंग के निवासी के रूप में की गई है.
16 मार्च की रात जेंहांग में हमार नेता पर हमले हुए थे, जिसके बाद तनाव बढ़ा है. इसके चलते जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया गया. हालांकि, मंगलवार को हमार इंपुई मणिपुर और जोमी काउंसिल के बीच शांति समझौता हुआ था, फिर भी हालात में सुधार नहीं देखा जा रहा है.
मई 2023 में हुई हिंसा

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










