
मणिपुर के राज्यपाल ने की अधिकारियों और बीजेपी विधायकों संग बैठक, पीएम के संभावित दौरे पर हुई चर्चा
AajTak
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने रविवार को राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें शीर्ष अधिकारी, कई भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी मौजूद रहे. यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने के दूसरे सप्ताह में होने वाली मणिपुर की संभावित यात्रा से पहले अहम मानी जा रही है, जो मई 2023 में हुई जातीय हिंसा के बाद उनका पहला दौरा हो सकता है.
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने रविवार को राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें शीर्ष अधिकारियों और कई भाजपा विधायकों, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी शामिल थे, ने भाग लिया. यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने के दूसरे सप्ताह में मणिपुर की संभावित यात्रा से पहले अहम हो गई है.
अगर यह यात्रा होती है, तो मई 2023 में राज्य में हुई जातीय हिंसा के बाद पीएम का यह पहला मणिपुर दौरा होगा. बैठक में मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल, सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह भी मौजूद थे.
पीएम की संभावित यात्रा पर हुई चर्चा
हालांकि बैठक के एजेंडा का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया लेकिन एक भाजपा नेता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'बैठक में हमारी पार्टी की राज्य इकाई अध्यक्ष ए शारदा देवी भी मौजूद थीं. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित यात्रा से जुड़े मामले भी शामिल थे.'
13 सितंबर को मिजोरम जाएंगे प्रधानमंत्री
सूत्रों के मुताबिक पीएम संभवतः 13 सितंबर को मिजोरम में नए बैराबी-सैरांग रेलवे का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह इम्फाल जा सकते हैं, हालांकि उनकी यात्रा की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. मई 2023 से मैतेई और कुकी-जॉ समूहों के बीच हुई जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










