
मजाक बन गया दिल्ली का मुख्यमंत्री पद, शपथ से पहले ही AAP नेता आतिशी को क्यों बोल रहे खड़ाऊं सीएम? । Opinion
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक की यात्रा तय करने वाली आतिशी ने अब जो कुछ भी हासिल किया है वह अपनी काबिलियत और मेहनत के बल पर ही पाया है. उन्हें कई बड़े नेताओं के बीच से दिल्ली सीएम पद के लिए चुना गया है. लेकिन, जिस तरह आम आदमी पार्टी के नेता उन्हें अस्थाई सीएम बता रहे हैं उसके पीछे उनकी महत्वाकांक्षा है या कुछ और?
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए सीएम के लिए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का नाम फाइनल कर दिया है. दिल्ली सरकार में सबसे अधिक विभागों को संभाल रहीं आतिशी की योग्यता और ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद जिस तरह उन्होंने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार में अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन किया वह उनकी काबिलियत का एक नमूना था. यही योग्यता ही उनके दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने का राह प्रशस्त किया. पर आम आदमी पार्टी के करीब आधा दर्जन नेता शपथ ग्रहण करने से पहले ही उन्हें जिस तरह डमी, टेंप्रेरी और खड़ाऊं सीएम की उपाधि दे रहे हैं वो उनकी हताशा को दिखा रहा है . क्या ये नेता पुरुषवादी मानसिकता से ग्रस्त हैं? एक महिला जो अपने समकक्षों में सबसे अधिक पढ़ी लिखी है उसे इस तरह से ट्रीट किया जाना ठीक है? क्या मनीष सिसौदिया, गोपाल राय या सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत जैसे लोग सीएम का पद संभालते तब भी ये लोग ऐसे ही बोलते? यह हो सकता है कि उन्हें कुछ दिनों के लिए सीएम बनाया जा रहा हो पर ये बातें सार्वजनिक रूप से उनके सीएम बनने से पहले कहना न केवल राजनीतिक दृष्टि से अनुचित है बल्कि नैतिक और संवैधानिक तरीके से देखा जाए तो भी गलत है.
जैसे डमी और खड़ाऊं बताने की होड़ लग गई हो
दिल्ली में जारी इस सियासी घटनाक्रम के बीच दिल्ली सरकार के मंत्री और AAP के सीनियर नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये बात मायने नहीं रखती की सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा. जनता ने तो केजरीवाल को चुना था. कुर्सी तो केजरीवाल की है और आगे भी रहेगी. सिर्फ चुनाव तक इस कुर्सी पर भरत की तरह राम की खड़ाऊं रखकर एक व्यक्ति बैठेगा. आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती भी अपने साथी सौरभ भारद्वाज जैसी ही बातें करते हैं. वो कहते हैं कि आतिशी भरत की तरह सरकार चलाएंगी. जिस तरह भगवान श्रीराम के वनवास जाने के बाद भरत ने अयोध्या में खड़ाउं सरकार चलाया था .दिल्ली सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री के पद के दावेदार रहे गोपाल राय भी उन्हें डमी कैंडिडेट ही मानते हैं. गोपाल राय ने कहा कि एक विषम परिस्थिति में उन्हें मंत्री बनाया गया है. जब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाद दुबारा चुनकर नहीं आ जाते दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद आतिशी संभालेंगी. इन लोगों की तरह से आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता जैस्मिन शाह ने भी आतिशी को डमी सीएम कहकर ही संबोधित किया.
जाहिर है कि आम आदमी पार्टी नेताओं के इस बिहेव को लेकर आलोचना भी शुरू हो गई है. पूर्व में आम आदमी पार्टी के नेता रह चुके पत्रकार आशुतोष कहते हैं कि आतिशी को लेकर इस तरह का जो बयान दिया जा रहा है एक तरह का उनके साथ अन्याय है. भारतीय जनता पार्टी ने भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली को डमी सीएम देने की आलोचना की है.
क्या विधानसभा चुनाव के बाद अगले सीएम की दावेदारी हो रही है
कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच आतिशी को डमी सीएम बताए जाने की जो होड़ लगी है वो सोची समझी रणनीति के तरह किया जा रहा है. सबको पता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी जीत भी जाती है तो अरविंद केजरीवाल का सीएम बनना मुश्किल ही है. क्योंकि ईडी और सीबीआई की गिरफ्तारी को कोर्ट ने अभी गैरकानूनी नहीं बताया है. कोर्ट के सामने अभी भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले के आरोपियों में से एक हैं. उन्हें कोर्ट की ओर से कोई क्लीन चिट नहीं मिली है. इसलिए अरविंद केजरीवाल फिर से सीएम बन सकेंगे इसमें संदेह की स्थिति है. ऐसी दशा में अगर फिर से सीएम पद की तलाश हो तो दावेदारों की लिस्ट में उनका नाम भी रखा जाएगा जो आज आतिशी को डमी बता रहे हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






