Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
मजबूरी या रणनीति? लेटरल एंट्री पर मोदी सरकार के कदम वापस लेने के पीछे क्या वजह

मजबूरी या रणनीति? लेटरल एंट्री पर मोदी सरकार के कदम वापस लेने के पीछे क्या वजह

AajTak
Wednesday, August 21, 2024 02:07:50 PM UTC

लेटरल एंट्री विवाद पर केंद्र सरकार ने अपने कदम वापस ले लिए हैं. सरकार ने यूपीएससी को पत्र लिखकर लेटरल एंट्री का विज्ञापन रद्द करने के लिए कहा है. ये मजबूरी में लिया गया फैसला है या सरकार की सोची-समझी रणनीति?

केंद्र सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी और डायरेक्टर लेवल के 45 पद लेटरल एंट्री के जरिये भरने के लिए यूपीएससी ने विज्ञापन दिया था. लेटरल एंट्री के जरिये भर्ती के इस विज्ञापन को आरक्षण छीनना बताते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोर्चा खोल दिया तो वहीं सत्ताधारी गठबंधन में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जनता दल (यूनाइटेड) जैसी पार्टियां भी विरोध में उतर आईं. मोदी सरकार ने अब यूपीएससी की चेयरमैन को पत्र लिखकर लेटरल एंट्री का विज्ञापन रद्द करने के लिए कहा है.

कांग्रेस इसे राहुल गांधी, विपक्षी दलों और एनडीए के घटक दलों के विरोध की वजह से मजबूरी में लिया गया फैसला बता रही है. मोदी सरकार के इस रोलबैक को गठबंधन सरकार की मजबूरी से भी जोड़ा जा रहा है. सवाल है कि ये मजबूरी में लिया गया फैसला है या कोई सोची-समझी रणनीति? दरअसल, पीएम मोदी की इमेज ऐसे नेता की रही है जिसे पता है कि विरोध के हर स्वर को कैसे अपने लिए कवच बना लेना है.

लोकसभा चुनाव के पहले से ही विपक्ष की रणनीति पीएम मोदी और सरकार को संविधान, जातिगत जनगणना और आरक्षण को लेकर लेकर घेरने की रही है. लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी अकेले दम पूर्ण बहुमत के जादुई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई तो उसके पीछे बड़ी वजह यही बताया गया कि विपक्ष उसकी इमेज आरक्षण विरोधी की सेट करने में सफल रहा. लेटरल एंट्री के विज्ञापन ने आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी के खिलाफ नया मोर्चा खोलने का मौका दे दिया. जेडीयू के केसी त्यागी ने कहा भी- इस तरह के फैसलों से सरकार विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा दे रही है.

अब लेटरल एंट्री का विज्ञापन रद्द करने के लिए सरकार की ओर से यूपीएससी को जो पत्र लिखा गया है, उसमें विपक्ष की ओर से आरक्षण विरोधी बताने वाले गुब्बारे की हवा निकालने की कोशिश के साथ ही विरोध की मुखर आवाज कांग्रेस को ही कठघरे में खड़ा करने की रणनीति नजर आ रही है. कार्मिक मंत्रालय और पीएमओ में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने यूपीएससी की चेयरमैन प्रीति सूदन को लिखे पत्र में लेटरल एंट्री की पूरी पृष्ठभूमि का जिक्र किया है.

उन्होंने लिखा है कि सैद्धांतिक रूप से लेटरल एंट्री की सिफारिश साल 2005 में वीरप्पा मोइली की अगुवाई में गठित द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने की थी. 2013 में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें भी इसी दिशा में थीं. इसके पहले और बाद में, लेटरल लेटरल एंट्री के कई हाई-प्रोफाइल मामले सामने आए हैं. पिछली सरकारों में विभिन्न मंत्रालयों में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद, यूआईडीएआई का नेतृत्व आरक्षण की किसी प्रक्रिया का पालन किए बिना लेटरल एंट्री वालों को दिए गए हैं. यह भी सभी जानते हैं कि राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य एक सुपर-नौकरशाही चलाते थे जो पीएमओ को कंट्रोल करती थी. 2014 से पहले अधिकांश प्रमुख लेटरल एंट्रीज तदर्थ तरीके से की गई थीं जिनमें पक्षपात के आरोप भी लगे.

वीरप्पा मोइली की गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है. 2004 से 2014 तक देश में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए की सरकार रही. सचिव और यूआईडीआईए के नेतृत्व, एनएसी का जिक्र और लेटरल एंट्रीज में पक्षपात के आरोप, ये सब सरकार की ओर से ये स्थापित करने की कोशिश बताए जा रहे हैं कि लेटरल एंट्री उसी कांग्रेस ने शुरू की थी जो आज इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेर रही है. कांग्रेस नेता की अगुवाई वाली कमेटी ने ही इसकी सिफारिश की थी और आज जब मोदी सरकार के दौरान उसी तरह की नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए गए तब वे हंगामा कर रहे हैं. उन्होंने अपने पत्र में लिखा भी है- सरकार का प्रयास लेटरल एंट्री की प्रक्रिया को खुला, पारदर्शी और संस्थागत बनाने का है.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
CAPF बिल से किसे फायदा और किसका नुकसान? जानें संसद में क्यों नहीं हो सका पेश

राज्यसभा में आज केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक (CAPF Bill) को लेकर भारी हंगामा हुआ. सरकार इस बिल को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार थी और यह सदन की कार्यसूची में भी शामिल था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण सरकार को इसे पेश करने का निर्णय फिलहाल टालना पड़ा.

कैमरा, एक्शन और टूरिज्म: फिल्म शूटिंग का नया हब बनी दिल्ली, टूटा विदेशी पर्यटकों का रिकॉर्ड!

राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन और फिल्म शूटिंग की संख्या में तेजी देखी गई है. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, साल 2024 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 32,24,675 विदेशी पर्यटक पहुंचे, जो देश में सबसे ज्यादा है. इसके साथ फिल्म शूटिंग के लिए आवेदन भी बड़ी संख्या में आए हैं.

ग्राउंड रिपोर्ट: सोशल मीडिया की अफवाह ने मचा दिया हंगामा! पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी-लंबी लाइनें... ऑफिस-घर छोड़ लोग दौड़े Petrol-Diesel भरवाने

Ground Report: गुजरात में पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. लोग घंटों लाइन में खड़े रहे और सरकार की सफाई के बावजूद पेट्रोल-डीजल भरवाते रहे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी

प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

गुना कैश कांड में नया मोड़, ट्रेनी IPS के सामने पुलिसकर्मियों ने खुद को बताया बेगुनाह, कारोबारी बोला- मुझे कोई शिकायत नहीं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

कार्ड बंट गए, हलवाई बुक, पर दूल्हा सरहद पार फंसा... कतर में फंसे बिहार के रिजवान की 30 मार्च को है शादी, 3 बार फ्लाइट कैंसिल

गया जिले का खंडेल गांव इन दिनों एक अजीब-सी कशमकश और दुआओं के दौर से गुजर रहा है. एक तरफ घर में शहनाइयां बजने की तैयारी है, 500 कार्ड बंट चुके हैं और बावर्ची से लेकर होटल तक बुक हैं. वहीं दूसरी तरफ, जिसका निकाह होना है, वह दूल्हा रिजवान हजारों मील दूर कतर में युद्ध के हालातों के बीच फंसा हुआ है.

शंखनाद: देश पर मंडरा रहे गैस-तेल संकट को लेकर क्या बोले PM मोदी?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

Crime Katha: लूटपाट का ड्रामा, हत्या की साजिश... 21 साल के प्रेमी संग मिलकर किया सास का मर्डर, दहला देगी इनसाइड स्टोरी

जुर्म की दुनिया से आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, जो इंसान को अंदर तक खौफजदा कर देती हैं. ऐसा ही एक सनसनीखेज कत्ल का मामला नवाबों के शहर लखनऊ से सामने आया है. जहां एक बहु ने अपने कमउम्र आशिक के साथ मिलकर एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि अब हरफ उसका चर्चा हो रहा है. पढ़ें पूरी कहानी.

वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया कॉर्पोरेट लॉज संशोधन विधेयक, JPC को भेजा गया

कॉर्पोरेट लॉज (अमेंडमेंट) बिल सोमवार को लोकसभा में पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे जेपीसी को भेजना का प्रस्ताव रखा. विपक्षी सांसदों ने इस बिल का विरोध किया.

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन, J&K में 9 ठिकानों पर रेड... कई डिजिटल साक्ष्य जब्त

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में छापेमारी कर अहम डिजिटल सबूत जुटाए हैं. एजेंसी इस हमले के पीछे छिपे बड़े आतंकी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

ममता को अधीर रंजन का चैलेंज? पुरानी अदावत से बंगाल में कांग्रेस का नया खेला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति जो भी हो, भूमिका क्या होगी, सवाल उठ रहे हैं. बंगाल में मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच है, जबकि कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है - पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की रणनीति दिल्ली और बिहार चुनाव से कितना अलग होगी?

जब जल रहा था शहर, तब इस लेडी IPS ने संभाली थी कमान, अब गुना जिले की पुलिस कप्तान

एसपी अंकित सोनी की जगह 2017 बैच की जांबाज IPS अफसर हितिका वासल को गुना जिले की कमान सौंपी गई है. अपनी बेदाग छवि और 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर हितिका वासल अब गुना की पहली महिला पुलिस अधीक्षक (SP) हैं.

ओवैसी-हुमायूं के गठबंधन से बदलेगा बंगाल चुनाव का समीकरण! क्या TMC की बढ़ेगी टेंशन?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इससे मुस्लिम वोट बैंक का समीकरण और दिलचस्प हो गया है.

चीन, जापान से लेकर US तक कोहराम... युद्ध से भारतीय निवेशकों के 50 लाख करोड़ रुपये डूबे!

War Impact on Stock Market: जंग की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार में 1 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा हो गया है. चीन को इससे भी बड़ा नुकसान हुआ है. जबकि भारतीय बाजार में सोमवार को कोहराम मच गया है, निफ्टी गिरकर 22500 अंक तक पहुंच गया.

5 लाख लगाओ, 3 करोड़ पाओ... ऐसे धोखाधड़ी के जाल में फंसे हजारों लोग, IT प्रोफेशनल भी शामिल

हैदराबाद में मल्टी-लेवल मार्केटिंग धोखाधड़ी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही है.

आधी रात को जारी हुई बंगाल की पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, 29 लाख वोटरों पर आया ECI का फैसला

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से जुड़े लंबित मामलों पर कार्रवाई के बाद नई जानकारी सार्वजनिक की गई है. कई प्रविष्टियों पर निर्णय हो चुका है, जबकि शेष मामलों की प्रक्रिया जारी है. तकनीकी समस्याओं की शिकायतें भी सामने आई हैं और चुनाव से पहले प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है.

मिडिल ईस्ट जंग के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बातचीत, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक बाजार पर चर्चा

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कूटनीतिक संपर्क तेज हो गए हैं और कई देश स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. सैन्य कार्रवाई टालने की घोषणा और बातचीत को लेकर विरोधाभासी दावों ने अनिश्चितता बढ़ा दी है. ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक बाजारों पर असर को लेकर चिंता गहराती जा रही है.

23 दिनों से युद्ध में कैसे डटा है ईरान? देखें वारदात

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

काम पहले मंजूरी बाद में, 342% ज्यादा खर्च... केजरीवाल के 'सरकारी बंगले' पर CAG की रिपोर्ट

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान आधिकारिक सीएम आवास के रेनोवेशन को लेकर कैग रिपोर्ट ने कई अनियमितताएं सामने आई हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बंगले के रेनोवेशन पर अनुमानित लागत से 342% अधिक खर्च हुआ.

पेरू बॉर्डर के पास कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश, 110 सैनिक थे सवार

कोलंबिया का एक सैन्य विमान हादसे का शिकार हो गया है. जानकारी के अनुसार विमान में 110 सैनिक सवार थे.

ईरान युद्ध पर ट्रंप का सीजफायर वाला संकेत, देखें दस्तक

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

पंचर की दुकान खोली, फिर पाकिस्तान के लिए जासूसी, 1 फोटो भेजने के मिलते थे 6 हजार

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

गुजरात: महिला के 3 हजार प्राइवेट वीडियो बनाए, एकतरफा प्यार में डॉक्टर गिरफ्तार

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

36 घंटे में अपने ही अल्टीमेटम से क्यों पलटे डोनाल्ड ट्रंप? देखें खबरदार

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

Exclusive: उत्तर बंगाल का किला कैसे फतह करेगी BJP, चुनाव में नई 'रणनीति' तैयार

Bengal Assembly Elections: चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तर बंगाल एक बार फिर राजनीतिक रणभूमि बनता दिख रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने इस क्षेत्र में जीत के लिए जोर-शोर से लगी हुई है. इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश के कई बड़े नेता ठोस रणनीति बनाकर काम कर रहे हैं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us