
मच्छरों का प्रजनन रोकने में 'प्रदूषण' और 'कोहरे' का कोई रोल नहीं, मेडिकल एक्सपर्ट्स ने कही ये खास बात
AajTak
भारत में एक आम धारणा है कि प्रदूषण और कोहरा मच्छरों के प्रजनन को रोकने में सहायक होता है. हालांकि मेडिकल एक्सपर्ट्स की राय इस पर थोड़ी अलग है. वे इसे मिथक मानते हैं, आखिर ऐसा क्यों हैं? पढ़ें ये पूरी खबर
भारत के शहरी और ग्रामीण इलाकों दोनों में ही ये विश्वास किया जाता है और यह एक आम धारणा है कि धुंध, कोहरा और वायु प्रदूषण के कारण मचछरों का प्रजनन कम हो जाता है. हालांकि मेडिकल एक्सपर्ट्स इस पर अपनी जुदा राय रखते हैं. उन्होंने कहा कि मच्छरों के प्रजनन का प्रदूषण से कोई सीधा संबंध नहीं हैं. इस बात को इस तरह से भी समझा जा सकता है, दिल्ली में हर साल डेंगू के केस हर साल बढ़ रहे हैं और प्रदूषण भी बढ़ा है. इस साल अब तक 2700 से ज्यादा डेंगू के केस रिपोर्ट हो चुके हैं. वहीं नवम्बर के पहले सप्ताह में ही 1,100 से ज्यादा डेंगू के केस रिपोर्ट हो चुके हैं. वहीं नोएडा में भी डेंगू के 500 मामले सामने आ चुके हैं. यानि साफ है कि प्रदूषण बढ़ने से मच्छरों के प्रजनन क्षमता पर कोई सीधा असर नहीं पड़ रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










