
मगरमच्छ का पेट काटते ही दंग रह गए अधिकारी, निकले इंसान के अंग
AajTak
लाइव साइंस डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ये अवशेष संभवत: 69 वर्षीय मछुआरे एंड्रयू हर्ड के हैं, जो 11 फरवरी को उसी इलाके से लापता हो गए थे.
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के उत्तर में स्थित एक द्वीप पर 14 फीट लंबे मगरमच्छ के पेट में मानव अवशेष पाए गए हैं. स्थानीय अधिकारियों का अनुमान है कि ये अवशेष एक मछुआरे का है. (File Photo: Getty) दरअसल, लाइव साइंस डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ये अवशेष संभवत: 69 वर्षीय मछुआरे एंड्रयू हर्ड के हैं, जो 11 फरवरी को उसी इलाके से लापता हो गए थे. मछुआरे एंड्रयू हर्ड को आखिरी बार उस गुरुवार की दोपहर को देखा गया था, जब उन्होंने मछली पकड़ने के एक छोटे से क्षेत्र में अपनी नाव छोड़ दी थी. उस रात जब वह वापस नहीं लौटे और रेडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी, तो हर्ड की पत्नी ने अधिकारियों को सूचना दी. (File Photos) शुक्रवार की रात जब अधिकारियों ने जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. उन्होंने नौका के पास वाले इलाके में विशाल मगरमच्छ पाया. पर्यावरण अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़ा और उसके पेट को काटा. इस मगरमच्छ के पेट में मानव अवशेष देखकर अधिकारी चकित रह गए.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












