
मगध यूनिवर्सिटी की फेक डिग्री से मोहाली के कॉलेज में कर रही थी नौकरी, प्रमोशन भी मिला... ऐसे खुली पोल
AajTak
जांच के दौरान ब्यूरो को पता चला कि महिला प्रिंसिपल की डिग्री नकली है. इसके बाद नौकरी और पदोन्नति पाने के लिए कथित तौर पर फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र पेश करने के लिए कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और विजिलेंस ब्यूरो ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फर्जी डिग्री मामले में मोहाली के एक सरकारी स्कूल की महिला प्रिसिंपल को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला प्रिंसिपल ने नौकरी और प्रमोशन हासिल करने के लिए फर्जी डिग्री पेश की थी. जानकारी के मुताबिक परमजीत कौर मोहाली के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल थीं.
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि परमजीत कौर ने सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए बिहार के गया में मगध विश्वविद्यालय की एम. कॉम की डिग्री पेश की थी. डिग्री सत्यापित नहीं थी. इसलिए डिग्री जमा होने के बाद उसके खिलाफ सतर्कता जांच की गई.
जांच में सामने आई फर्जीवाड़े की बात
जांच के दौरान ब्यूरो को पता चला कि महिला प्रिंसिपल की डिग्री नकली है. इसके बाद नौकरी और पदोन्नति पाने के लिए कथित तौर पर फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र पेश करने के लिए कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और विजिलेंस ब्यूरो ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
पकड़ा गया था फर्जी मार्कशीट गिरोह
मार्कशीट फर्जीवाड़े के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. हाल ही में (15 जुलाई) नोएडा पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था. गिरोह किसी भी यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री और मार्कशीट उपलब्ध करा दिया करता था. इनके कब्जे से अलग-अलग राज्यों के शैक्षणिक संस्थानों की फर्जी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, एडमिट कार्ड और कैरेक्टर सर्टिफिकेट सहित मार्कशीट छापने वाले प्रिंटर और अन्य मशीनें बरामद हुए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










