
मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगी रोक... जानें- हाईकोर्ट ने क्यों दिया ऐसा फैसला
AajTak
मद्रास हाईकोर्ट ने मंदिरों में एंट्री को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री रोकने वाले बोर्ड लगाए जाएं.
तमिलनाडु के मंदिरों में अब गैर-हिंदुओं की एंट्री नहीं होगी. मद्रास हाईकोर्ट ने इसके निर्देश दिए हैं. हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि सभी मंदिरों में ऐसे बोर्ड लगाए जाएं, जिसपर लिखा हो कि गैर-हिंदुओं को मंदिर के अंदर आने की अनुमति नहीं है.
हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एन्डाउमेंट डिपार्टमेंट को ये निर्देश दिया है. उन्हें सभी मंदिरों के बाहर गैर-हिंदुओं की एंट्री रोकने वाले बोर्ड लगाने होंगे.
फैसला देते हुए हाईकोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि हिंदुओं को भी अपने धर्म को मानने और उसका पालन करने का मौलिक अधिकार है.
हाईकोर्ट ने ये फैसला डी. सेंथिलकुमार की याचिका पर दिया है. सेंथिलकुमार पलानी हिल टेंपल डिवोटी ऑर्गनाइजेशन के आयोजक हैं. ये फैसला जस्टिस एस. श्रीमति की बेंच ने सुनाया है.
याचिका में क्या की गई थी मांग?
ये याचिका डिंडीगुल जिले के पलानी में रहने वाले डी. सेंथिलकुमार ने दाखिल की थी. उन्होंने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री रोकने वाले बोर्ड और साइनेज लगाने का निर्देश जारी करने की मांग की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










