
मंदिरों में खुल गईं दुकानें, दफ्तर... अल्पसंख्यकों पर भारत को ज्ञान दे रहे PAK में ऐसे हैं हिंदुओं के हालात
AajTak
पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की हालत बद से बदतर होती जा रही है. एक रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ 'गैर-नागरिक' की तरह बर्ताव किया जाता है. वहां, नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर जबरन धर्मांतरण करा दिया जाता है. अल्पसंख्यकों को ईशनिंदा का डर दिखाकर धर्मांतरण करने को मजबूर किया जाता है.
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने सवाल उठाया तो भारत ने भी उसे बुरी तरह लताड़ दिया. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, ईसाइयों और दूसरे अल्पसंख्यक धर्मों के लोगों का उत्पीड़न दुनिया ने देखा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने की बजाय अपने यहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए.
भारत का ये बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के उस बयान पर आया, जिसमें उन्होंने पैगंबर पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया था. शरीफ ने ट्विटर पर लिखा कि मोदी के नेतृत्व में धार्मिक स्वतंत्रता को कुचला जा रहा है और मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है. दुनिया को ये देखना चाहिए और भारत को लताड़ लगानी चाहिए.
लेकिन, अल्पसंख्यकों के मसले को लेकर जो पाकिस्तान आज भारत को नसीहत दे रहा है, उसे खुद अपने यहां के अल्पसंख्यकों पर ध्यान देने की जरूरत है. पाकिस्तान में लगातार मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है. हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ी जाती हैं. ज्यादातर मंदिरों को अब दुकान और दफ्तरों में बदल दिया गया है. हर साल हजारों लड़कियों का जबरन धर्मांतरण कराया जाता है. पाकिस्तान को इस पर भी ध्यान देना चाहिए.
ये भी पढ़ें-- पाकिस्तान ने POK में उठाया यह कदम, हालात बिगड़ने की चेतावनी
कराची में मंदिर में घुसकर मूर्तियां तोड़ी गईं
हाल ही में कराची में श्री माता मंदिर को निशाना बनाया गया है. कराची में स्थित श्री माता मंदिर में कुछ कट्टरपंथियों ने घुसकर देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया. ये मंदिर कराची में कोरंगी थाना क्षेत्र में 'जे' इलाके में स्थित है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








