
मंदिरों पर हमला स्वीकार्य नहीं, PM अल्बानीज ने सख्त कदम उठाने का दिया भरोसा, ऑस्ट्रेलिया में बोले मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के सौहार्द्रपूर्ण रिश्तों को कोई भी तत्व अपने विचारों अथवा एक्शन से आघात पहुंचाए ये हमें स्वीकार्य नहीं है. प्रधानमंत्री अल्बानीज ने इस संदर्भ में जो कदम उठाए हैं इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने पीएम एंथनी अल्बनीज से ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के सौहार्द्रपूर्ण रिश्तों को कोई भी तत्व अपने विचारों अथवा एक्शन से आघात पहुंचाए ये हमें स्वीकार्य नहीं है. प्रधानमंत्री अल्बानीज ने इस संदर्भ में जो कदम उठाए हैं इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने मुझे एक बार फिर आश्वस्त किया है. वे ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते रहेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का परिपेक्ष्य केवल दो देशों तक सीमित नहीं है. यह क्षेत्रीय स्थिरता, शांति और विश्व कल्याण से भी जुड़ा है. कछ दिन पहले हिरोशिमा में क्वाड समिट के दौरान हमने इंडो-पैसिफिक पर भी चर्चा की. भारत और ऑस्ट्रेलिया का सहयोग ग्लोबल साउथ की प्रगति में भी लाभदायक हो सकता है.
इससे पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को परिभाषित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि क्रिकेट की भाषा में कहूं तो हमारे और ऑस्ट्रेलिया के संबंध टी 20 मोड में आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच संबंधों को जोड़ने वाले पुल हैं. आज प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से वार्ता में हमने अगले दशक में अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात की. नए क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










