
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लिखा CM केजरीवाल को पत्र, IAS राजशेखर के तत्काल तबादले की मांग
AajTak
सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आईएएस अधिकारी वाईवीवीजे राजशेखर के तत्काल तबादले की मांग करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को एक अनुरोध पत्र सौंपा है. इस पत्र में राजशेखर के भ्रष्टाचार के इतिहास से जुड़ी शिकायतों के बारे में लिखा गया है.
दिल्ली सरकार आईएएस वाईवीवीजे राजशेखर के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने जा रही है. सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आईएएस अधिकारी वाईवीवीजे राजशेखर के तत्काल तबादले की मांग करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को एक अनुरोध पत्र सौपा है. इस पत्र में राजशेखर के भ्रष्टाचार और कदाचार के इतिहास से जुड़ी शिकायतों के बारे में विस्तृत विवरण है.
वाईवीवीजे राजशेखर वर्तमान में दिल्ली सरकार में सतर्कता और सर्विसेज विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं. सर्विसेज मंत्री ने कहा है कि आधिकारिक रिकॉर्ड और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए.
सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लिखा है पत्र
मुख्यमंत्री को सौंपे गए विस्तृत ब्योरे में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भ्रष्टाचार और कदाचार के विभिन्न कार्यों में राजशेखर की संलिप्तता की शिकायतों पर प्रकाश डाला है. मंत्री ने सतर्कता विभाग में राजशेखर की मौजूदगी के चलते पड़ रहे नकारात्मक असर को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है. साथ ही इनके आधार पर उनके स्थानांतरण या निष्कासन की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया है.
मंत्री ने निजी हित के लिए झूठी, तुच्छ और मनगढ़ंत गलत सूचनाओं के लगातार प्रसार के लिए राजशेखर की कड़ी निंदा की है. एआईएस (आचरण) नियम-1968 के उल्लंघन की ओर इशारा करते हुए मंत्री ने राजशेखर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है, ताकि उनके अपराधों को संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
इसके अलावा, मंत्री ने सिफारिश की है कि राजशेखर से जुड़ी भ्रष्ट आचरण और कदाचार की कई शिकायतों की जांच एक एजेंसी को सौंपी जानी चाहिए. राजशेखर के खिलाफ घोर अवज्ञा, अनुशासनहीन व्यवहार, भौतिक तथ्यों का मिथ्याकरण समेत अन्य गंभीर अपराध के आरोप लगे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










