
'मंत्री जी का पीए बोल रहा हूं, आपको चंदा देने का अवसर मिला है...,' ओडिशा में ट्रांसजेंडर ने अस्पताल की मालकिन से ठग लिए 46 हजार
AajTak
ओडिशा में एक ट्रांसजेंडर युवक ने अस्पताल की मालकिन को 46 हजार रुपए का चूना लगाया है. उसने अस्पताल मालकिन को फोन किया और खुद को मंत्री का पीए बताया. आरोपी ने हवन-पूजन का झांसा देकर ठगी की है. बाद में सच पता चलने पर मामले में शिकायत की गई है. सामने आया कि आरोपी ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की है और 10 लाख रुपये का चूना लगाया है.
ओडिशा सरकार में मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ट्रांसजेंडर निकला. उसने एक अस्पताल की मालकिन को फोन किया और खुद को मंत्री का पीए बताकर हवन-पूजन के नाम पर 46 हजार रुपए का चंदा मांग लिया. बाद में सच पता चला तो अस्पताल प्रबंधन हैरान रह गया. मामले में पुलिस से शिकायत की गई. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो इससे पहले भी लोगों को झांसे में लेकर चूना लगा चुका है.
मामला कटक जिले का है. साइबर क्राइम पुलिस ने बताया कि पिछले महीने एक अस्पताल की मालकिन को कॉल आया था. फोन करने वाले ने खुद को ओडिशा सरकार में कृषि और किसान सशक्तिकरण मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन का पीए बताया था. उसने मंत्री की आवाज में बात की और निजी अस्पताल की मालकिन को झांसा में लेकर ठगी कर ली. मंगलवार को आरोपी ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
'मंत्रीजी जरूरी काम से बात करना चाहते हैं...'
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, आरोपी का नाम सौम्य रंजन प्रधान उर्फ लकी उर्फ सुलग्ना (30) है और अंगुल जिले के रानियाकाटा का रहने वाला है. निजी अस्पताल की मालकिन ने बताया कि 7 सितंबर को उनके हॉस्पिटल के नंबर पर एक कॉल आया. फोन करने वाले ने हमारे मैनेजर को बताया कि वो मंत्री का निजी सहायक है और एक जरूरी मसले पर मंत्री व्यक्तिगत रूप से अस्पताल की मालकिन से बात करना चाहते हैं.
'आपको चंदा देने का अवसर मिला है...'
ऐसे में अस्पताल की मालकिन को लगा कि मंत्री किसी मरीज के संबंध में कुछ जरूरी बात करना चाह रहे होंगे, इसलिए उन्होंने अपने पर्सनल मोबाइल नंबर से कॉल बैक किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने मंत्री की आवाज में अस्पताल की मालकिन से बात की और कहा कि मां सिबनी दुर्गा नाम की धार्मिक हस्ती अस्पताल आना चाहती हैं. पूज्य माताजी के हवन में चंदा देने का आपको अवसर मिला है. कॉल के दौरान आरोपी ने फोन कथित दुर्गा को भी दिया. उस महिला ने कहा, वो एक हवन का आयोजन कर रही हैं और उसे 31 किलो घी की जरूरत है, जिसके लिए उसे करीब 46 हजार रुपये की आवश्यकता है. जालसाज ने यूपीए नंबर भी शेयर कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










