
मंत्री की भी नहीं माना समाज... MP में दलित के घर भोजन करने पर युवक का बहिष्कार, पंचायत ने दी अजीब सजा
AajTak
MP News: रायसेन में जिस दलित परिवार के यहां भोजन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार हुआ था, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उसी परिवार के घर भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया था.
MP News: रायसेन जिले में सामाजिक बहिष्कार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. उदयपुरा के पिपरिया पुआरिया गांव में भरत सिंह धाकड़ ने आरोप लगाया है कि एक दलित परिवार के यहां श्राद्ध समारोह में खाना खाने पर गांव की पंचायत ने उनके परिवार का समाज से बाहर कर दिया है.
यह घटना करीब एक महीने पहले जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर उदयपुरा के पिपरिया पुआरिया गांव में हुई थी और इस मामले की जन सुनवाई के दौरान यह सामने आई।
गांव की पंचायत ने एक दलित आदमी के घर खाना खाने के लिए ऊंची जाति के समुदाय के 3 सदस्यों का सामाजिक बहिष्कार करने का आदेश दिया और बहिष्कार से बचने के लिए उनके सामने कुछ शर्तें रखीं, जिसमें भोज देना भी शामिल था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों में से 2 लोगों ने पंचायत की शर्तें मान लीं और 'प्रायश्चित' किया, लेकिन उनमें से एक भरत सिंह धाकड़ ने पुलिस से संपर्क किया और गांव की संस्था के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके और उसके परिवार के सदस्यों के साथ अछूतों जैसा व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से रोका जा रहा है। हालांकि, गांव के सरपंच ने इन आरोपों को खारिज कर दिया.
उदयपुरा के तहसीलदार दिनेश बरगले ने बताया कि धाकड़ ने जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर को एक आवेदन दिया, जिसमें पंचायत पर सामाजिक बहिष्कार का आदेश जारी करने का आरोप लगाया गया. उन्होंने कहा कि धाकड़ ने ये आरोप संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच और पंचों पर लगाए हैं.
बरगले ने कहा, "मामले की जांच की जा रही है और अगर आरोप सच पाए जाते हैं, तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










