
मंडलम-मकरविलक्कू के लिए आज से खुलेंगे सबरीमाला मंदिर के द्वार, 29,000 श्रद्धालु पहुंचे
AajTak
वर्चुअल क्यू सिस्टम के अनुसार, 29,000 श्रद्धालु आज सबरीमाला मंदिर पहुंचे हैं और कल 49,000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. कोविड-19 प्रतिबंधों के हटने के बाद प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर के द्वार बुधवार शाम ही खोल दिये गये हैं लेकिन श्रद्धालुओं के लिए ये द्वार आज शाम 5 बजे खुलेंगे.
केरल का सबरीमाला मंदिर आज शाम 5 बजे 'मंडलम-मकरविलक्कू' के मौसम के लिए भक्तों के लिए खोला जाएगा. 56 दिवसीय तीर्थयात्रा का मौसम आज से शुरू हो रहा है और 16 जनवरी को समाप्त हो रहा है. वर्चुअल क्यू सिस्टम के अनुसार, 29,000 श्रद्धालु आज पहाड़ी मंदिर पहुंचे और कल 49,000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. कोविड-19 प्रतिबंधों के हटने के बाद प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर के द्वार बुधवार शाम ही खोल दिये गये हैं लेकिन श्रद्धालुओं के लिए ये द्वार आज शाम 5 बजे खुलेंगे.
बता दें कि केरल में स्थित सबरीमाला मंदिर करीब 800 साल पुराना है. पहले यहां हमेशा से महिलाओं के प्रवेश पर रोक थी. मान्यता है कि सबरीमाला मंदिर में विराजमान भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी हैं. इस कारण युवा महिलाओं का प्रवेश यहां वर्जित किया गया है. साल 2006 में मंदिर के मुख्य ज्योतिषी ने दावा किया कि मंदिर में स्थापित भगवान अयप्पा अपनी शक्तियां खो रहे हैं. ऐसा इसलिए है कि मंदिर में शायद किसी कम उम्र की महिला ने प्रवेश किया है. भगवान इससे नाराज हैं. वहीं कन्नड़ अभिनेता प्रभाकर की पत्नी जयमाला ने दावा किया था कि उन्होंने अयप्पा की मूर्ति को छुआ है. इसके बाद काफी हंगामा हुआ था.
28 सितंबर, 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सबरीमाला मंदिर में सभी महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ किया कि हर उम्र की महिलाएं अब मंदिर में प्रवेश कर सकेंगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हमारी संस्कृति में महिलाओं को देवी की तरह पूजा जाता है और मंदिर में प्रवेश से रोका जा रहा है. यह स्वीकार्य नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










