
मंच पर हेलमेट लगाकर भाषण देने पहुंचे BJP विधायक, देखें Video
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg Chhattisgarh) में भाजपा नेता (BJP MLA) हमले के डर से क्रिकेटरों वाला हेलमेट लगाकर मंच पर पहुंचे. उन्होंने हेलमेट लगाकर ही भाषण दिया. बता दें कि एक दिन पहले भाजपा के कार्यक्रम में पथराव हो गया था. इसी के डर से भाजपा विधायक हेलमेट लगाए दिखे.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में भूपेश बघेल की 'कांग्रेस सरकार को भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ' अभियान चला रहा है. इसी के तहत मंगलवार को दुर्ग के पुराना बस स्टैंड पर भाजपा की जनसभा की गई. जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम सहित अन्य नेता पहुंचे.
बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सुपेला गदा चौक में भाजपा द्वारा आयोजित 'कांग्रेस भगाओ' अभियान के दौरान सोमवार शाम पत्थरबाजी हुई थी. इसके बाद मंगलवार को दुर्ग बस स्टैंड पर सभा होनी थी. इस सभा में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर क्रिकेट सेफ्टी हेलमेट पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे और हेलमेट पहनकर ही भाषण दिया.
यहां देखें वीडियो
दरअसल, भाजपा भिलाई जिले के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन के बाद जब भाजपा नेता मीडिया से चर्चा कर रहे थे, तभी पत्थरबाजी हुई थी. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी. इस घटना में एक महिला और एक युवक घायल हुए थे.
एक पत्थर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के पास भी जा गिरा था. भाजपा ने इसे कांग्रेस का हमला बताते हुए कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों की सफलता देख कांग्रेस घबरा रही है. वहीं इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि सभा स्थल के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है, जहां शराबियों का मजमा लगा रहता है. पत्थर वहीं से किसी असामाजिक तत्व ने फेंका होगा. हालांकि अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










