
मंच पर भाषण देने पहुंचे सिद्धारमैया...भीड़ ने लगाए DK-DK के नारे, भड़क उठे मुख्यमंत्री
AajTak
कर्नाटक में मनरेगा विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंच पर भाषण देने पहुंचे तो भीड़ ने डीके-डीके के नारे लगाना शुरू कर दिया है. इससे सीएम भड़क गए और भीड़ को नारेबाजी बंद करने की चेतावनी दी.
कर्नाटक में मनरेगा के नाम बदलने और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के अंदर चल रहे मतभेद एक बार फिर से उभरकर सामने आ गए हैं. प्रदर्शन के दौरान जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंच पर भाषण देने लिए पहुंचे तो वहां मौजूद भीड़ ने डीके शिवकुमार के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी, इसकी वजह से उन्हें अपने भाषण रोकना पड़ा. जिससे वह भड़क गए. दरअसल, कांग्रेस मनरेगा नाम बदल कर 'वीबी जी राम जी' करने पर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस ने बीजेपी पर मनरेगा को खत्म करने का आरोप लगाया है.
डिप्टी CM के समर्थन में नारेबाजी इसी क्रम में मंगलवार को कर्नाटक कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया. जैसे ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया प्रदर्शन को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे, तभी भीड़ ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थन में डीके-डीके के नारे लगाने शुरू कर दिया. इस शोर-शराबे के कारण सिद्धारमैया को अपना संबोधन बीच में ही रोकना पड़ा, जिससे सीएम भड़क गए और भीड़ को चुप रहने की चेतावनी दी. पार्टी कार्यकर्ताओं के इस व्यवहार ने मंच पर मौजूद अन्य वरिष्ठ नेता भी हैरान रह गए.
आपको बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच लंबे वक्त से तनाव की खबरें सामने आती रही हैं. डीके शिवकुमार को राज्य में मजबूत संगठनात्मक नेता माना जाता है, जबकि सिद्धारमैया अनुभवी प्रशासक हैं. पिछले कुछ महीनों में कई मौकों पर डीके के समर्थकों द्वारा 'डीके सीएम' या 'डीके... डीके...' के नारे लगाए गए हैं, जिसे सिद्धारमैया समर्थक पार्टी में असंतुलन का संकेत मानते हैं. हालांकि, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने हालही में साफ करते हुए कहा था कि इन के बीच में कोई मतभेद नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










