
'भ्रष्ट BJP को सत्ता से बाहर करने वालों का स्वागत', वरुण गांधी के SP में शामिल होने की अटकलों पर बोले शिवपाल यादव
AajTak
बीजेपी सांसद वरुण गांधी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों को लेकर जब सपा के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने वाले सभी लोगों का स्वागत है.
यूपी के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी पिछले कुछ समय से अपनी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. इसके चलते उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें लग रही हैं. हालांकि राहुल गांधी ने इसको लेकर कहा कि मैं वरुण गांधी को गले लगा सकता हूं, लेकिन उनकी विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता. इस बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वरुण गांधी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.
वरुण गांधी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों को लेकर जब सपा के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने वाले सभी लोगों का स्वागत है. सपा नेता ने यूपी के बलिया में मीडिया से बात करते हुए ये बात कही.
इस दौरान शिवपाल ने कहा कि यूपी में केवल सपा ही बीजेपी को हरा सकती है. उन्होंने कहा कि सपा भगवान राम औरो कृष्ण के आदर्शों पर चलती है. शिवपाल ने इस दौरान भाजपा पर मुसलमानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.
अपर्णा यादव परिवार के साथ हैं: शिवपाल
आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर जब शिवपाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सपा अकेले ही यूपी में बीजेपी को हराने में सक्षम है. सभी समाजवादियों को एकजुट होना चाहिए. मेरा लक्ष्य 2024 में (केंद्र में) बीजेपी को सत्ता से हटाना है और 2027 में अखिलेश को यूपी का अगला मुख्यमंत्री बनाना है. वहीं अपर्णा यादव को लेकर कहा कि अपर्णा हमारी बहू हैं, जिन्होंने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की है. शिवपाल यादव ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ हर हालात में रहती हैं.
राहुल की यात्रा में शामिल होने पर अभी नहीं हुआ फैसला: शिवपाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










