
भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया ये दिग्गज क्रिकेटर, ICC ने लगाया 8 साल का बैन
AajTak
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक पर 8 साल का बैन लग गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने उन्हें एंटी करप्शन कोड का दोषी पाया, जिसके बाद ये फैसला लिया गया.
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक पर 8 साल का बैन लग गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें एंटी करप्शन कोड का दोषी पाया, जिसके बाद ये फैसला लिया गया. स्ट्रीक ने अपने ऊपर लगे आईसीसी एंटी करप्शन कोड के पांच आरोपों को स्वीकार किया. स्ट्रीक 2016 से 2018 तक जिम्बाब्वे के अलावा कई अन्य टीमों के कोच रहे. उन्होंने इस दौरान पद का गलत इस्तेमाल किया. हीथ स्ट्रीक साल 2016 और 2018 के बीच हुए कई मुकाबलों में शक के घेरे में थे. बतौर कोच उनपर कई मुकाबलों में भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा था. इन मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल 2018, बांग्लादेश प्रीमियर लीग और अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के मैच भी शामिल हैं. स्ट्रीक ने खुद पर लगे आरोपों के खिलाफ अपील भी की लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने गलती मान ली. हीथ स्ट्रीक 8 सालों तक क्रिकेट की किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.More Related News

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












