
'भौंकने वाला सेंसर': कुत्ते ने कराई गाड़ी की पार्किंग, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
कुत्ता एक कार के पीछे खड़ा बैठा हुआ है और कार वाला कार को पार्क कर रहा है. कुत्ता अपने मालिक को यह बताता है कार को कब और कितना पीछे रोका जाना चाहिए.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता कार के पीछे खड़ा होकर कार पार्किंग करा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि कुत्ते ने किसी सेंसर की तरह कार को एकदम परफेक्ट तरीके से पार्क कराया है. दरअसल, Humor And Animals के ट्विटर पेज से यह वीडियो पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट में कैप्शन लिखा गया है कि यह सबसे बेस्ट बार्किंग सेंसर है. मतलब कार पार्क कराने के लिए इस कुत्ते का सबसे बढ़िया इस्तेमाल किया जा सकता है. इस वीडियो में दिख रहा है कि ये कुत्ता एक कार के पीछे खड़ा बैठा हुआ है और कार वाला कार को पार्क कर रहा है. कुत्ता अपने मालिक को यह बताता है कार को कब और कितना पीछे रोका जाना चाहिए, ताकि गाड़ी सुरक्षित रहे.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











