
भोपाल AIIMS में बड़ी सुरक्षा चूक... लिफ्ट के अंदर महिला स्टाफ से मंगलसूत्र लूटा, दर्जनों गार्ड्स के बीच से फरार हुआ बदमाश
AajTak
Bhopal AIIMS: भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एम्स में अपराध की एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने संस्थान के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है. अस्पताल की लिफ्ट के भीतर एक महिला स्टाफ के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना ने मरीजों और कर्मचारियों के बीच दहशत पैदा कर दी है.
भोपाल एम्स में चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अस्पताल के भीतर स्त्री रोग विभाग में कार्यरत महिला अटेंडर से लिफ्ट के अंदर मंगलसूत्र छीन लिया गया.
दरअसल, रविवार की छुट्टी और 26 जनवरी के कारण अस्पताल में भीड़ कम थी. वर्षा ड्यूटी के दौरान लिफ्ट में अकेली थीं. तभी मास्क पहने एक युवक लिफ्ट में घुसा और नेत्र रोग विभाग का रास्ता पूछने लगा.
जैसे ही लिफ्ट तीसरी मंजिल पर पहुंची, युवक बाहर निकला और अचानक वर्षा पर झपट पड़ा. उसने सोने का मंगलसूत्र और मोतियों वाली चेन छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपी ने महिला को धक्का दिया और सीढ़ियों के रास्ते भाग निकला.
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस लिफ्ट एरिया में यह वारदात हुई, वहां एक भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था. प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी वारदात को अंजाम देकर सीधे IPD गेट से बाहर निकल गया, जबकि एम्स परिसर में दर्जनों सुरक्षा गार्ड्स तैनात रहते हैं.
आरोपी ने मास्क पहना हुआ था, जिसके कारण उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है. फिलहाल बागसेवनिया थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
घटना की जानकारी तब मिली जब नियमित गश्त के दौरान एक गार्ड वहां पहुंचा और उच्चाधिकारियों को सूचना दी. पीड़िता ने बागसेवनिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










