
भोपाल में BMW चालक ने चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से की अभद्रता, किया कुचलने का प्रयास, हुई FIR
AajTak
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (MP Bhopal) के न्यू मार्केट इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान एक BMW कार के चालक ने ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के न्यू मार्केट इलाके में रविवार को BMW कार चला रहे एक शख्स ने ट्रैफिक पुलिस के जवान को कुचलने की कोशिश की. दरअसल, यातायात पुलिस का जवान वाहनों की चेकिंग कर रहा था. उसी दौरान उसने एक कार को रोका. BMW कार चालक ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चालक को कार से नीचे उतरने को कहा तो वह नहीं उतरा. उसने तुरंत कार आगे बढ़ा दी. कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को धमकी दी. पुलिसकर्मी ने कार के आगे आकर उसे रोकना भी चाहा लेकिन वह नहीं रुका. पुलिसकर्मी ने कार के आगे से हटकर अपनी जान बचाई. कार चालक भाग निकलने में सफल रहा.
बताया जाता है कि इंदौर नंबर की BMW कार को जब न्यू मार्केट इलाके में पुलिस पिकेट पर रोका गया तो कार चला रहे शख्स ने पहले तो पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की और फिर उसके बाद जब उसे उतरने के लिए कहा गया तो उसने कार आगे बढ़ा दी. इस दौरान कार के सामने आकर ट्रैफिक पुलिस के जवान ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार चला रहे शख्स ने कार नहीं रोकी तो पुकिसकर्मी ने खुद को बचाया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. BMW कार चला रहे युवक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ टीटी नगर थाने में केस दर्ज कर लिया है. टीटी नगर थाने के टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार चालक के खिलाफ धारा 353 और 186 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










