
भोपाल: पानी और केमिकल से नोट बनाने की ट्रिक दिखाकर युवक को लगाया साढ़े 5 लाख का चूना
AajTak
भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी न केवल नकली नोट बनाने का काम करते थे बल्कि इन्होंने नकली नोट बनाने का झांसा देकर एक शख्स से 5 लाख 60 हजार रुपए की ठगी को भी अंजाम दिया था.
मध्य प्रदेश में नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी न केवल नकली नोट बनाने का काम करते थे बल्कि इन्होंने नकली नोट बनाने का झांसा देकर एक शख्स से 5 लाख 60 हजार रुपए की ठगी को भी अंजाम दिया था.
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, थाना क्राइम ब्रांच भोपाल के कार्यालय में राजकुमार महरा नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने कहा था कि 15 दिन पहले उनके एक परिचित उस्मान ने उन्हें बताया कि कुछ लोग हैं जो नकली नोट बनाते हैं और वो बिलकुल असली की तरह लगते हैं. उन्होंने बताया कि कांच की प्लेट और केमिकल की मदद से ये नोट तैयार की जाती है. केमिकल कलर स्याही 7 लाख रुपये की आती है जिससे 20 लाख की नोट तैयार होती है.
ऐसे दिया ठगी को अंजाम
राजकुमार ने बताया कि मैं उस्मान की बातों में आ गया और उसके साथ एक शख्स के फ्लैट पर चला गया. इसके बाद वहां तीन लोग और आए. उन्होने बैग से स्याही, सफेद कागज समेत अन्य सामान निकाले. उसके बाद नोट तैयार किए. इसके बाद उस्मान ने राजकुमार को यह नोट देकर बोला की जाओ कहीं भी दुकान पर चलाकर देख लो. राजकुमार ने बताया कि बाहर आकर मैंने इन नोटों 300 रुपये का पेट्रोल भरवाया और बाकी बचे 600 रुपये से फल और किराने का सामान लिया. इसके बाद मैं फ्लैट पर आ गया. राजकुमार ने बताया कि जब मैं फ्लैट पर पहुंचा तो तीनों ने मुझसे 260000 रुपये की मांग की. उन्होंने कहा कि कागज लाना पड़ेगा. मैंने पैसे उन्हें दे दिए.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एक पिता की शर्मनाक करतूत, चार साल तक अपनी बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










