
भोपाल-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर 2 साल के तेंदुए का मिला शव, वन विभाग का दावा- ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
AajTak
MP News: वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह रेलवे ट्रैक के पास तेंदुए का शव पड़े होने की सूचना मिली और वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची. तेंदुआ लगभग दो साल का था.
MP News: रायसेन जिले में भोपाल-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई. घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर दीवानगंज के पास समरधा रेंज क्षेत्र के भदभदा जंगल में हुई.
समरधा रेंज के वन अधिकारी शिवपाल पिपर्डे ने बताया कि उन्हें सुबह रेलवे ट्रैक के पास तेंदुए का शव पड़े होने की सूचना मिली और वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची. तेंदुआ लगभग दो साल का था.
वन अधिकारी पिपर्डे ने यह भी संभावना जताई कि तेंदुआ पिछले कुछ महीनों से इस इलाके में घूम रहा होगा और मवेशियों का शिकार कर रहा होगा.
उन्होंने बताया कि इससे पहले एक तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसे उसके पालतू कुत्ते ने बचा लिया था. संभवत: यह तेंदुए वही हो सकता है.
रेंज अधिकारी ने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और वन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भेजा जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










