
भैरव मंदिर से चोरी हुईं नई चप्पलें, पीड़ित ने दर्ज करवा दी FIR; लिखवाया- ईमानदारी की कमाई से खरीदी थीं
AajTak
कानपुर के दबौली इलाके में रहने वाले कांतिलाल निगम एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में जॉब करते हैं. वह रविवार को शहर के प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर में दर्शन करने गए थे. दर्शन करने से पहले उन्होंने पूजा-पाठ सामग्री वाली दुकान के बाहर अपनी चप्पलें उतार दीं. जब लौटकर आए तो दुकान के बाहर से उनकी चप्पलें चोरी हो चुकी थीं.
मंदिर-मस्जिद हो या कोई भी पूजा घर, ऐसे स्थानों से चप्पल-जूते चोरी होना एक आम बात है. इसको लोग सामान्य घटना मानकर चुपचाप नंगे पैर ही अपने घर चले जाते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने अपने चप्पल चोरी होने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करवा दी. पुलिस थाने में दर्ज हुआ यह अनोखा केस अब चर्चा का विषय बन चुका है.
दरअसल, कानपुर के दबौली इलाके में रहने वाले कांतिलाल निगम एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में जॉब करते हैं. वह रविवार को शहर के प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर में दर्शन करने गए थे. दर्शन करने से पहले उन्होंने पूजा-पाठ सामग्री वाली दुकान के बाहर अपनी चप्पलें उतार दीं. जब लौटकर आए तो दुकान के बाहर से उनकी चप्पलें चोरी हो चुकी थीं.
श्रद्धालु कांतिलाल ने पहले तो आसपास अपनी चप्पलों को ढूंढा, जब कहीं नहीं मिलीं तो उन्होंने कानपुर पुलिस के ई-पुलिस स्टेशन में अपनी एफआईआर दर्ज करा दी.
'किसी की नई चप्पलों पर ही नजर'
फरियादी कांतिलाल ने कहा, ''मैंने दो दिन पहले ही नई चप्पलें खरीदी थीं. नीले रंग की दानेदार चप्पलें थीं. मैं हर संडे को भैरव बाबा के दर्शन करने आता हूं, क्योंकि संडे को भैरव बाबा के दर्शन का दिन माना जाता है. इससे पहले मेरी चप्पल कभी नहीं गायब हुईं. लेकिन आज दुकान के आसपास पुरानी चप्पलें बहुत-सी पड़ी हुई थीं. लेकिन नई गायब हो गईं. इसे लगता है कि किसी की नई चप्पलों पर ही नजर रहती है, इसीलिए मैंने एफआईआर दर्ज कराई है.
'नंगे पैर मुझे घर जाना पड़ा'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










