
'भैया आप क्यों चले गए...', लिपटकर रोने लगीं 'लाडली' बहनें, शिवराज भी नहीं रोक पाए आंसू... Video
AajTak
शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को विदिशा पहुंचे थे. यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिवराज को घेर लिया. महिलाएं उनसे लिपटकर रोने लगीं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शिवराज इन महिलाओं के आंसू पोछते दिखे. कुछ महिलाएं शिवराज से लिपटकर रोने लगीं. इसे देखकर शिवराज भी भावुक हो गए. वे अपने आंसू पोछते दिखे.
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. वे 18 साल तक राज्य के सीएम रहे. राज्यभर में युवा उन्हें 'मामा' तो महिलाएं 'भाई' कहती हैं. जब से बीजेपी ने उनकी जगह मोहन यादव को सीएम बनाया है, बड़ी संख्या में महिलाएं लगातार शिवराज सिंह से मिलने पहुंच रही हैं और उनके सीएम न बनने पर दुख जाहिर कर रही हैं. ऐसा ही नजारा विदिशा में देखने को मिला. यहां महिलाएं शिवराज से लिपटकर रोने लगीं. इसे देखकर शिवराज भी अपने आंसू नहीं रोक पाए.
शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को विदिशा पहुंचे थे. यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिवराज को घेर लिया. महिलाएं उनसे लिपटकर रोने लगीं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शिवराज इन महिलाओं के आंसू पोछते दिखे. कुछ महिलाएं शिवराज से लिपटकर रोने लगीं. इसे देखकर शिवराज भी भावुक हो गए. वे अपने आंसू पोछते दिखे. इस दौरान कुछ महिलाएं चिल्ला रही थीं, 'भैया आप क्यों चले गए..., मामा जी वापस आना, अपनी बहनों के लिए वापस आना.
मेरा परिवार … pic.twitter.com/pf6FAbWnc8
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने अपने शासनकाल में महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. इन्हीं में से एक लाडली बहना है. इस योजना का लाभ एमपी की लाखों महिलाओं को मिला है. इसके तहत शिवराज सरकार हर महीने महिलाओं को 1 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है. चुनाव से पहले शिवराज सिंह ने इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये हर महीने कर दिया था. एमपी में बीजेपी की प्रचंड के पीछे शिवराज की इस लोकप्रिय योजना को भी एक वजह माना जा रहा है.
मोहन यादव बने एमपी के नए सीएम

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







