
भैंस वाला एंकर, तेजस्वी का व्लॉग, राहुल की मखाना स्टोरी... बिहार चुनाव में वोटर्स के सामने AI वीडियो की बाढ़
AajTak
बिहार में चुनाव के लिए पार्टियां AI वीडियो के जरिए प्रचार कर रही हैं. BJP, JDU, कांग्रेस और RJD सोशल मीडिया पर रील्स बना रही हैं, जिनमें कभी-कभी झूठ और मजाक दोनों शामिल होते हैं. AI वीडियो अब चुनावी संदेश देने और वोटर को प्रभावित करने का नया हथियार बन गया है. हमने ऐसे ही सैकड़ों AI वीडियो का विश्लेषण किया तो सामने आई ये सच्चाई...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां का एक AI-निर्मित वीडियो ने पिछले हफ्ते राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी. इसमें बीजेपी ने इसे अपमानजनक और सिंंथेटिक कंटेंट करार देते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी. लेकिन ये तो बस एक झांकी है, असली पिक्चर तो अभी बाकी है. अब देखना है कि एआई की दुनिया से बिहार चुनाव में आगे क्या होने वाला है. जैसे जैसे बिहार चुनाव करीब आ रहा है, AI वीडियो से राजनीतिक संदेशों की नई बयार आ रही है. ये वीडियो अक्सर अपमानजनक और झूठे यानी अन रियल रील्स के रूप में सामने आ रहे हैं.
चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं. फिर भी कहा जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव भारत का पहला AI इलेक्शन साबित हो सकता है. ये एक पिछड़े राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के खिलाफ स्थापित नियमों की परीक्षा ले सकता है. इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम के विश्लेषण के अनुसार, पार्टियां पहले कभी नहीं देखी गई स्तर और पैमाने पर Generative AI का उपयोग कर रही हैं.
भाजपा (BJP) पॉलिटिकल स्टोरी और नेरेटिव बनाने में जेनरेटिव AI के इस्तेमाल में सबसे आगे है. वैसे तो लगभग हर बड़ी पार्टी इस टेक्नीक का इस्तेमाल अपने एजेंडे को बढ़ावा देने, विरोधियों पर हमला करने, कीचड़ उछालने और यहां तक कि पर्सनल अटैक के लिए कर रही है.
हमने बीजेपी, उसके सहयोगी JDU और विपक्ष यानी कांग्रेस और RJD के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 2,000 से अधिक पोस्ट की समीक्षा की. हर पार्टी की आखिरी 500 पोस्ट जो 13 सितंबर तक प्रकाशित हुई थीं, इनका भी अध्ययन किया गया.
बीजेपी ने क्लोजली फॉलोअड बाई JDU के साथ 58 को मिलाकर कम से कम 61 छोटे वीडियो पोस्ट किए जो पूरी तरह या आंशिक रूप से AI द्वारा बनाए गए थे. वहीं कांग्रेस ने 34 रील्स पोस्ट कीं वहीं RJD ने केवल छह AI-निर्मित रील्स पोस्ट किए जैसा कि Apify के Instagram Scraper ऐप द्वारा जुटाए गए डेटा में दिखता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










