
भूपेश बघेल के करीबियों के ठिकाने पर ACB और EOW की रेड, एक आरोपी का घर किया सील
AajTak
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को भूपेश बघेल के करीबी विजय भाटिया और लक्ष्मी नारायण बंसल के घर EOU और एसीबी की सुबह से छापेमारी चल रही है. पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में हुए कथित शराब घोटालों की जांच के लिए दोनों जगह छापा मारा गया है.
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को राज्य सरकार की एजेंसी ईओडब्ल्यू और एसीबी ने दुर्ग जिले के भिलाई में दो अलग-अलग स्थानों पर रेड की गई. जिन लोगों के यहां छापा पड़ा है. उन्हें पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी बताया जा रहा है. हालाकिं अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये छापे किस मामले में मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार में हुई कथित शराब घोटाले की जांच के लिए दोनों जगह छापा मारा गया है.
भिलाई में आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास विजय भाटिया के नेहरू नगर घर पर छापा मारा. वहीं दूसरी कार्रवाई में लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल दीनदयाल पुरम, न्यू खुर्सीपार दुर्ग स्थित निवास को सील कर दिया गया है. घर सील करने के साथ ही नोटिस भी चिपकाया गया है. इसमें लिखा है कि विशेष न्यायालय रायपुर की ओर से जारी सर्च वारंट की तामिल के लिए पहुंचे थे. घर बंद पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया है.
घर बंद होने पर कर दिया सील मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण (EoW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के नेतृत्व में विशेष न्यायालय की ओर से 10 अप्रैल को घर की तलाशी के लिए जारी सर्च वारंट के तामिल के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गुरुवार सुबह आरोपी पप्पू बंसल के न्यू खुर्सीपार स्थित निवास पहुंची थी. घर बंद होने की स्थिति में आरोपी पप्पू बंसल के घर को सील कर दिया.
शराब घोटाला मामले में दो लोगों की हुई है गिरफ्तारी बता दें कि ईओडब्ल्यू और एसीबी फिलहाल शराब मामले की जांच कर रही है. इस मामले में ब्यूरो कारोबारी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है. कोर्ट के निर्देश पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार भिलाई में छापा अरविंद सिंह और अनवर ढेबर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मारे गए हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



