
भूटान में शेरिंग तोबगे की पार्टी की शानदार जीत, PM मोदी ने दी बधाई
AajTak
भूटान में मंगलवार को हुए संसदीय चुनावों में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने बहुमत हासिल की है. पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की पार्टी ने संसद में करीब दो-तिहाई सीटों के साथ आम चुनाव में जीत दर्ज की है. वहीं भूटान ट्रेंड्रेल पार्टी (बीटीपी) ने बाकी सत्रह सीटों पर जीत दर्ज की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भूटान में संसदीय चुनाव जीतने के लिए शेरिंग टोबगे और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों (भारत-भूटान) के बीच दोस्ती और सहयोग के अनूठे संबंधों को और मजबूत करने के लिए फिर से मिलकर काम करने को उत्सुक हैं.
दरअसल, भूटान में मंगलवार को हुए संसदीय चुनावों में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने बहुमत हासिल की है. पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की पार्टी ने संसद में करीब दो-तिहाई सीटों के साथ आम चुनाव में जीत दर्ज की है. वहीं भूटान ट्रेंड्रेल पार्टी (बीटीपी) ने बाकी सत्रह सीटों पर जीत दर्ज की है.
भूटान ब्राडकास्टिंग सर्विस के मुताबित, पीडीपी ने 47 नेशनल असेंबली सीटों में से 30 सीटें जीत ली हैं. भूटान टेंड्रेल पार्टी ने 17 सीटें हासिल की हैं. इसके साथ ही तोबगे दूसरी बार भूटान की पीएम बनने जा रहे हैं.
एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, "भूटान में संसदीय चुनाव जीतने के लिए मेरे मित्र शेरिंग तोबगे और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को हार्दिक बधाई. दोस्ती और सहयोग के हमारे अनूठे संबंधों को और मजबूत करने के लिए फिर से मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










