
भूख से तड़पते बच्चे, मलबे में दबी लाशें... गाजा में 24 घंटे में 74 की मौत, नेतन्याहू बोले- दुश्मन को मिटाकर ही रुकेंगे!
AajTak
गाजा पट्टी में भीषण जंग के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. यहां के लोग एक तरफ इजरायली हमले में मर रहे हैं, तो दूसरी तरफ भूख और कुपोषण ने उनकी जिंदगी को मौत से भी बदतर बना दी है. आईडीएफ के ताजा हमलों में मंगलवार को कम से कम 74 फिलिस्तीनी मारे गए हैं.
गाजा पट्टी में भीषण जंग के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. यहां के लोग एक तरफ इजरायली हमले में मर रहे हैं, तो दूसरी तरफ भूख और कुपोषण ने उनकी जिंदगी को मौत से भी बदतर बना दी है. आईडीएफ के ताजा हमलों में मंगलवार को कम से कम 74 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इनमें 51 लोग ऐसे हैं, जो किसी न किसी रूप से सहायता चाह रहे थे. पिछले 24 घंटे में आठ लोग भूख से मर गए हैं.
इजरायली हमलों और नाकाबंदी की वजह से गाजा में बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी को एक वक्त का खाना जुटाने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है. राहत सामग्री के ट्रक जैसे ही किसी इलाके में पहुंचते हैं, भूख से बेहाल भीड़ टूट पड़ती है. कोई ट्रक पर चढ़कर सामान लूटता है तो कोई जमीन पर गिरे आटे को उठाकर भूख मिटाने की कोशिश करता है. कई लोग तो इस कोशिश में भी घायल हो जाते हैं.
गाजा में इस तरह की स्थिति अब आम हकीकत बन चुकी हैं. राहत सामग्री के पीछे भागते लोग, बर्तन लिए रोते बच्चे और भूख से बिलखती महिलाएं. इसके बावजूद भी किसी को यह भरोसा नहीं होता कि इतनी मशक्कत के बाद उन्हें वाकई खाने को कुछ मिलेगा या नहीं. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कहती है कि भूख और कुपोषण से मरने वालों की संख्या 180 तक पहुंच गई है. इनमें 93 केवल बच्चे शामिल हैं.
मंगलवार को इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल कैट्ज ने गाजा पट्टी का दौरा किया और जमीनी हालात का जायजा लिया. इसी दौरान खान यूनिस इलाके में हुए ताजा हमले में 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिर साफ कर दिया है कि गाजा में सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक उनके तीन घोषित लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते.
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक में कहा, "हम गाजा में दुश्मन को पूरी तरह परास्त करेंगे. अपने सभी बंधकों को छुड़ाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि गाजा अब कभी भी इजरायल के लिए खतरा न बने. इन तीनों लक्ष्यों को हासिल करना अनिवार्य है. हम किसी भी हाल में पूरा करके ही मानेंगे." हालांकि, बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच इजरायल ने सहायता नियमों में थोड़ी ढील दी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










