
भुवनेश्वर में पूर्व मंत्री के घर से 50 लाख रुपये से अधिक के कैश, सोने के गहने की लूट
AajTak
भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री निरंजन पटनायक के घर से रविवार सुबह नकदी, सोने के गहने और कीमती सामान चोरी हो गए.
भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री निरंजन पटनायक के घर से रविवार सुबह नकदी, सोने के गहने और कीमती सामान चोरी हो गए. चोरी की कुल कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. निरंजन पटनायक ने बताया कि घटना के समय वह और उनकी पत्नी पहली मंजिल पर सो रहे थे, जबकि चोरी दूसरी मंजिल पर हुई. दूसरी मंजिल पर उनके बड़े बेटे और उनका परिवार रहता है, लेकिन घटना के समय वे घर पर नहीं थे.
कैसे हुई चोरी? CCTV फुटेज में दिखा कि चोर रात 2:40 बजे घर में घुसा और दूसरी मंजिल पर जाकर एक बेडरूम में अलमारी से सोने के गहने और नकदी चुरा ले गया. पटनायक ने कहा, 'यह हमारे लिए सौभाग्य की बात थी कि दूसरी मंजिल पर कोई नहीं था, वरना स्थिति और खराब हो सकती थी.'
सुरक्षा पर उठे सवाल उन्होंने सवाल उठाया कि गणतंत्र दिवस पर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद यह चोरी कैसे हो गई. उन्होंने कहा, 'नयापल्ली जैसे क्षेत्र में जहां कई प्रमुख लोग रहते हैं, वहां इस तरह की घटना आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है.'
शिकायत के आधार पर नयापल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त एस. देव दत्ता सिंह ने कहा, 'हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे.' भुवनेश्वर और कटक के डीसीपी ने पटनायक के घर का दौरा किया और जांच की. डीसीपी पिनाक मिश्रा ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है.
घटना के बाद बीजेडी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को बताती है. बीजेडी नेता सुलता देव ने कहा, 'गणतंत्र दिवस पर एक वरिष्ठ नेता के घर चोरी होना आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाता है.' भाजपा प्रवक्ता मनोज महापात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह स्थिति बीजेडी सरकार की विरासत का नतीजा है और अगले 24 महीनों में यह स्थिति बदलेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










