
भुवनेश्वर: चेन स्नेचिंग के दौरान सिर के बल गिरने से महिला की मौत, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
भुवनेश्वर में महिला अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले की चेन को छीनने का प्रयास किया और महिला सिर के बल जमीन पर गिर गई. तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ओडिशा के भुवनेश्वर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां बदमाशों के चेन स्नेचिंग के प्रयास में महिला चलती बाइक से सिर बल गिरी और उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान 45 वर्षीय उ बिष्णु पात्रा के तौर पर हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस वारदात के बाद से इलाके में रहने वाले लोगों में गुस्से का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले की चेन को छीनने का प्रयास किया और महिला सिर के बल जमीन पर गिर गई. तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
चेन स्नेचिंग के दौरान महिला चलती बाइक से गिरी
यह घटना सोमवार को हुई जब बिष्णु अपने पति के साथ भुवनेश्वर से हरिराजपुर के सोमनाथ मंदिर जा रही थीं. एयरफील्ड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर उनका पीछा करते हुए उनकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की.
पहली बार प्रयास में असफल होने पर बदमाशों ने दोबारा पीछा किया और फिर चेन छीनने की कोशिश की. जिससे बिष्णु चलती बाइक से गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. परिवार के एक सदस्य के अनुसार, उन्हें गंभीर स्थिति में भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार शाम को उनका निधन हो गया.
सिर पर गंभीर चोट आने से महिला की मौत

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








