
भीड़ ने 'बांग्लादेशी' बताकर मारपीट की! वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
AajTak
वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़ितों पर हमला करते और उन्हें वहां से चले जाने को कहते दिखाई दे रहे हैं. वे उनके साथ गाली-गलौज भी करते दिखे. एक आरोपी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'बांग्लादेश में हमारी हिंदू बहनों और बेटियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है.'
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों का एक ग्रुप कुछ लोगों को ‘बांग्लादेशी’ कहकर उनके साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसका पता लगाया जा रहा है कि घटना किस स्थान पर हुई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें लोगों का एक ग्रुप कुछ लोगों का पीछा करता और उन पर हमला करता नजर आ रहा है. कथित समूह में शामिल लोग उन्हें बांग्लादेशी कह रहे थे.
वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़ितों पर हमला करते और उन्हें वहां से चले जाने को कहते दिखाई दे रहे हैं. वे उनके साथ गाली-गलौज भी करते दिखे. एक आरोपी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'बांग्लादेश में हमारी हिंदू बहनों और बेटियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है.'
हमलावरों में से एक पर संदेह है कि वह व्यक्ति है जो उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आम चुनावों से पहले कन्हैया कुमार पर हमला करने में भी शामिल था, हालांकि, पुलिस तथ्यों की पुष्टि कर रही है.
उधर, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के बीच, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा कि वह नस्लीय आधार पर किसी भी हमले या हिंसा के खिलाफ हैं. महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने गुरुवार को कहा, 'हमने स्पष्ट किया है, हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हाल के हफ्तों में बांग्लादेश में होने वाली हिंसा को शांत किया जाए. निश्चित रूप से, हम किसी भी नस्लीय आधारित हमले या नस्लीय आधार पर हिंसा भड़काने के खिलाफ हैं.'
वह बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों पर महासचिव की प्रतिक्रिया पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यवसायों को निशाना बनाया गया है.
हिंसा में मारे गए 232 लोग बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी से जुड़े कम से कम दो हिंदू नेता हिंसा में मारे गए हैं. बीते सोमवार को बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन हिंसा में बदल गया, जिसके बाद शेख हसीना को पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










