
भीलवाड़ा: तनाव पैदा करने की थी साजिश, 10 लड़कों ने 3 टीमें बनाकर किया था हमला
AajTak
भीलवाड़ा शहर के सांगानेर में बुधवार देर रात दो युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था. इतना ही नहीं यहां बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया था. इसके बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया था. इसे देखते हुए प्रशासन ने इलाके में 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर रोक लगा दी थी.
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी. पुलिस ने इस साजिश का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री देखकर, भीलवाड़ा में 10 हिंदू लड़कों ने तीन गुट बनाकर दो जगहों पर मुसलमानों पर हमले किए थे.
भीलवाड़ा में तनाव को लेकर पुलिस ने बताया कि 10 हिंदू लड़कों ने तीन गुट बनाए थे. इसके बाद दो जगहों पर मुसलमानों पर हमले किए गए थे. इन युवकों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री देखकर मुस्लिमों पर हमले की साजिश रची थी. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि बाकी फरार चल रहे हैं.
दरअसल, भीलवाड़ा शहर के सांगानेर में बुधवार देर रात दो युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था. इतना ही नहीं यहां बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया था. इसके बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया था. इसे देखते हुए प्रशासन ने इलाके में 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर रोक लगा दी थी.
अब स्थिति काबू में
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है. घायलों की हालत स्थिर है. हालांकि, शुरुआत में कुछ लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घायलों को अस्पताल ले जाने का विरोध किया था. लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था . उधर, सांगानेर कस्बे में अतिरिक्त पुलिस को तैनात की गई थी.
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से शांति और आपसी भाई चारा बनाए रखने की भी अपील की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










