
'भिवानी कांड के आरोपियों की अबतक क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी?', हरियाणा सरकार पर भड़के ओवैसी
AajTak
ओवैसी ने पूछा कि हरियाणा सरकार कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रही है? देश की राजधानी से 100 किमी से कम दूरी पर ये वारदात हुई और हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. AIMIM सांसद ने आरोप लगाया कि आरोपी मोनू को खट्टर सरकार बचा रही है.
हरियाणा के भिवानी में दो लोगों को जिंदा जलाने को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. ओवैसी ने आरोप लगाया कि अपहरणकर्ताओं में से एक मोनू बीजेपी नेता है, जिसे हरियाणा सरकार बचा रही है. ओवैसी ने पूछा कि इस मामले में हरियाणा सरकार कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रही है?
AIMIM सांसद ने कहा कि जुनैद और नासिर के साथ क्या हुआ. उनका अपहरण करना, उन्हें हरियाणा ले जाना, मारना और जिंदा जला देना. यह बात और है कि जिस चचेरे भाई इस्माइल ने शिकायत दर्ज कराई थी, उसने मीडिया को बताया कि उन्हें किडनैप करने वालों में से एक मोनू है, जोकि हरियाणा बीजेपी का नेता है.
ओवैसी ने हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप
उसे हरियाणा सरकार द्वारा सुरक्षा दी जाती है. यूट्यूब पर ये शख्स ऐसे बर्ताव करता है जैसे वो कोई डॉन हो. वह पहले भी एक अन्य व्यक्ति वारिस को मारते हुए फेसबुक लाइव कर चुका है और जब वारिस की मृत्यु हो गई तो उसने वीडियो हटा लिया. जुनैद और नासिर को पहला अगवा किया गया और बाद में भीड़ ने उन्हें जला दिया. परिवार का कहना था कि जब इन दोनों के साथ गाली-गलौज कर थाने ले जाया जा रहा था तो इन्हें हिरासत में भी नहीं लिया गया. उन्हें वापस लाया गया और वाहन में जला दिया गया.
हरियाणा सरकार गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रही?- ओवैसी
ओवैसी ने पूछा कि हरियाणा सरकार कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रही है? देश की राजधानी से 100 किमी से कम दूरी पर ये वारदात हुई और कथित हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. गोरक्षकों के नाम पर मुसलमानों को टारगेट करने वाली एक संगठित घृणा है. ये शर्मनाक है. मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. मैं बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री से मांग कर रहा हूं कि कार्रवाई होगी या नहीं?

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










