
भिवाड़ी: बारूद में विस्फोट के बाद फैक्ट्री में हुआ था धमाका, 7 मजदूरों ने गंवाई थी अपनी जान
ABP News
Rajasthan News: भिवाड़ी के खुशखेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री धमाके में सात मजदूर जिंदा जल गए. साथ ही इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप ले घायल है. लोगों दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग क रहे हैं.
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार (16 फरवरी) सुबह अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई. हादसे के वक्त फैक्ट्री में एक दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे. बारूद में विस्फोट के बाद पूरी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में सात मजदूरों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है.
हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर बिहार के मोतिहारी और चंपारण जिले के बताए गए हैं. जानकारी के अनुसार, ये मजदूर रोजगार की तलाश में यहां आए थे और फैक्ट्री परिसर में ही रहकर काम कर रहे थे. फैक्ट्री में रहने, खाने और सोने की व्यवस्था वहीं की गई थी.
बताया जा रहा है कि जिस औद्योगिक भूखंड पर यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी, उसे वर्ष 2005 में कपड़ा उद्योग के लिए आवंटित किया गया था. आरोप है कि भूखंड स्वामी ने करीब दो साल पहले इसे लीज पर दे दिया, जिसके बाद यहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण का काम शुरू कर दिया गया. औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा निर्माण की अनुमति नहीं होने के बावजूद यह गतिविधि लंबे समय से जारी थी.
परिजनों की शिकायत में कहा गया है कि फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे. न तो आग से बचाव के उपकरण मौजूद थे और न ही आपात स्थिति से निपटने की कोई व्यवस्था. हादसे के समय मजदूरों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा.

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












