
भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, नई नवेली दुल्हन की मौत, चालक फरार
AajTak
छत्तीसगढ़ के भिलाई में नेशनल हाइवे-53 पर एक दर्दनाक हादसे में 29 साल की युवती की मौके पर ही मौत हो गई. पिता के साथ दोपहिया वाहन से घर लौट रही साक्षी द्विवेदी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. नेशनल हाइवे-53 पर आईटीआई के पास हुई इस दुर्घटना में 29 साल के साक्षी द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता बाल-बाल बच गए. टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.
पिता के साथ घर लौट रही थी साक्षी
जानकारी के मुताबिक साक्षी अपने पिता के साथ पदुमनगर स्थित घर जा रही थीं. वह राजनांदगांव की एक कंपनी में काम करती थीं और हर सप्ताह की तरह इस बार भी अपने मायके आई थीं. आमतौर पर वह भिलाई-3 स्टेशन उतरती थीं, लेकिन इस बार पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर उतरीं, जहां से पिता उन्हें बाइक पर लेकर घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
भीषण टक्कर से साक्षी की सड़क पर मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि साक्षी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई. वहीं उनके पिता को हल्की-फुल्की चोटें आईं. राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत खुर्सीपार पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हाइवे पर पड़े शव के चिथड़े और बिखरे सामान को देखकर लोग दहशत में आ गए.
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. एएसपी (शहर) भिलाई-दुर्ग सुखनंदन राठौर ने बताया, 'खुर्सीपार थाना क्षेत्र के पास NH-53 पर एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. पिता को गंभीर चोट नहीं आई है. आरोपी ट्रेलर चालक फरार है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










