
भाषा विवाद, जातिगत आरक्षण और PM-CM को हटाने वाला बिल... मोहन भागवत के संबोधन की बड़ी बातें
AajTak
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ और बीजेपी स्वतंत्र हैं. उन्होंने साफ-सुथरे नेतृत्व, तीन बच्चों वाले परिवार, आरक्षण के समर्थन, सभी भाषाओं को राष्ट्रभाषा मानने, संस्कृत अध्ययन, तकनीक के सही उपयोग और इस्लाम को भारत का हिस्सा बताते हुए घुसपैठ रोकने पर जोर दिया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर अपने विचार रखे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए कई सवालों पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि संघ और बीजेपी अपने-अपने क्षेत्र में स्वतंत्र हैं.
मोहन भागवत ने अपने बयान में साफ और पारदर्शी नेतृत्व की जरूरत पर जोर दिया. तीन बच्चों वाले परिवार को देशहित में उचित बताया. शहरों के नाम आक्रमणकारियों पर न रखने की बात कही. जातिगत आरक्षण को संवैधानिक समर्थन बताया.
संघ प्रमुख ने कहा कि भारत की सभी भाषाएं राष्ट्रभाषाएं हैं, संस्कृत का अध्ययन जरूरी है और तकनीक का बुद्धिमानी से उपयोग होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि संघ कभी हिंसा नहीं करता. महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. इस्लाम भारत का हिस्सा है और घुसपैठ रोकना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: 'संघ में तीन बातों को छोड़कर सब बदल सकता है...', जानें- मोहन भागवत ने किसका किया जिक्र
यह भी पढ़ें: 'रिटायर नहीं होऊंगा, 75 के बाद भी...', संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, देखें
यह भी पढ़ें: 'हम तय करते तो इतना टाइम लगता क्या?', बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में संघ की भूमिका के सवाल पर बोले मोहन भागवत

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










