
भाषाई लड़ाई, हीरो को सियासत में ले आई... तमिल बनाम कन्नड़ की जंग छेड़ कमल हसन ने पक्की कर ली राज्यसभा सीट
AajTak
भाषा को लेकर कमल हासन का आग्रह नया नहीं है. DMK के समर्थन से अपने लिए राज्य सभा सीट को कंफर्म करवा चुके कमल हासन ने हाल ही में एक अन्य अवसर पर कहा कि लोगों को
चेन्नई में प्रमोशन फिल्म की हो रही थी. विवाद भाषा की श्रेष्ठता को लेकर हो गया. लेकिन अक्सर जैसा कि होता है. इस बार फोकस में हिंदी नहीं है. फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशन के दौरान कभी हिंदी फिल्मों के सुपर स्टार रहे कमल हासन ने तमिल भाषा में एक पंक्ति बोली- "उइरे उरावे तमिझे"
चेन्नई में 24 मई को आयोजित फिल्म 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में कमल हासन ने अपने भाषण की शुरुआत तमिल वाक्यांश "उइरे उरावे तमिझे" से की, जिसका अर्थ है "मेरा जीवन और मेरा परिवार तमिल भाषा है." इस दौरान मंच पर मौजूद कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'आप कर्नाटक में रहने वाले मेरे परिवार हैं, आप वहां से यहां तक आए हैं, जब मैंने भाषण शुरू किया, तो मैंने कहा कि मेरा जीवन और मेरा परिवार तमिल है. आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से ही पैदा हुई है और इसलिए आप इसका हिस्सा हैं.”
कमल हासन के इस बयान को कर्नाटक में कन्नड़ भाषा और संस्कृति के अपमान के रूप में देखा गया, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए.
कर्नाटक में भड़का आक्रोश
कमल हासन के इस बयान ने कर्नाटक में राजनीतिक रूप से अलग अलग छोर पर मौजूद कांग्रेस और बीजेपी को एक कर दिया. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना है. बेचारे कमल हासन को इसकी जानकारी ही नहीं है."
कर्नाटक BJP अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने X पर लिखा, "अपनी मातृभाषा से प्रेम करना चाहिए, लेकिन इसके नाम पर अनादर दिखाना अशिष्ट व्यवहार है. यह अहंकार की पराकाष्ठा है कि कमल हासन, जिन्होंने कन्नड़ सहित कई भारतीय भाषाओं में अभिनय किया, ने कन्नड़ का अपमान किया." उन्होंने हासन पर कन्नड़ और कन्नड़ लोगों की उदारता को भूलने का आरोप लगाया और बिना शर्त माफी की मांग की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










