
'भाषाई फासीवाद का जहरीला ब्रांड...', एमके स्टानिल के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह
AajTak
एमके स्टालिन ने बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर अपना हमला दोहराया और कहा कि यह हिंदी के विकास के उद्देश्य से बनाई गई 'भगवा नीति' है. उन्होंने आगे दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के जरिए 'उत्तरी राज्यों में जीत हासिल करके सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है.
केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यंत्री एमके स्टालिन के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "श्री स्टालिन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश में अब तक लागू की गई सबसे उदार, प्रगतिशील और दूरदर्शी शिक्षा नीति है. दुर्भाग्य से NEP पर एक राजनीतिक संकीर्ण रवैया आपके रुख को निर्धारित कर रहा है. मेरी आपको सलाह है कि हमारे संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य, यानी भारत में, आपका भाषाई फासीवाद का जहरीला ब्रांड कभी नहीं जीत पाएगी."
एमके स्टालिन ने क्या कहा था?
एमके स्टालिन ने बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर अपना हमला दोहराया और कहा कि यह हिंदी के विकास के उद्देश्य से बनाई गई 'भगवा नीति' है.
उन्होंने आगे दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के जरिए 'उत्तरी राज्यों में जीत हासिल करके सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है."
एजेंसी के मुताबिक, स्टालिन ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने प्रभाव वाले राज्यों में अपने सांसदों की संख्या बढ़ाने और इस तरह अपनी पार्टी का विकास करने की कोशिश कर रही है और कहा कि डीएमके इसे रोक देगी.
यह भी पढ़ें: 'ये प्रदर्शन हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं है', डीएमके के समर्थन में बोले RJD सांसद मनोज झा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










