
भारी बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में यातायात प्रभावित, अब रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन... जानें डिटेल
AajTak
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे हालिया भारी बर्फबारी के कारण बंद रहा, मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी जम्मू-कश्मीर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. ऐसे हालात में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में विशेष आरक्षित ट्रेने चलाने का फैसला लिया है, जिससे लोगों को आवाजाही का बेहतर विकल्प मिल सकेगा.
भारी बर्फबारी से सड़क और हवाई यात्रा प्रभावित होने के बाद उत्तरी रेलवे के जम्मू डिवीजन ने यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा देने का फैसला लिया है. अगले हफ्ते एसएमवीडी कटरा से श्रीनगर के बीच विशेष आरक्षित ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. श्री माता वैष्णो देवी (एसएमवीडी) कटरा से श्रीनगर के बीच 27 और 28 जनवरी को विशेष आरक्षित ट्रेन चलाई जाएगी.
जम्मू के डिविजनल रेलवे मैनेजर विवेक कुमार के निर्देश पर यह फैसला लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि इन ट्रेनों की योजना यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, क्योंकि 27 और 28 जनवरी को वंदे भारत ट्रेनें उपलब्ध नहीं होंगी.
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे, जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र ऑल-वेदर सड़क है, शुक्रवार को बनिहाल सेक्टर में भारी बर्फबारी के कारण 2 दिन बंद रहा. रविवार को इसे आंशिक रूप से खोला गया. वहीं, बर्फ से ढके कश्मीर में हवाई सेवाएं भी प्रभावित रहीं. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 26 जनवरी से 27 जनवरी शाम तक कश्मीर के ज्यादातर इलाकों और जम्मू के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है.
स्पेशल आरक्षित ट्रेन से सफर होगा आसान
अधिकारियों ने बताया कि 27 जनवरी को स्पेशल आरक्षित ट्रेन सुबह 8:10 बजे एसएमवीडी कटरा से चलेगी और 11 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. रास्ते में यह बनिहाल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. वापसी में ट्रेन उसी दिन दोपहर 2 बजे श्रीनगर से रवाना होगी और शाम 5 बजे एसएमवीडी कटरा पहुंचेगी. इसी तरह, 28 जनवरी को ट्रेन सुबह 10:30 बजे एसएमवीडी कटरा से चलेगी और दोपहर 1:30 बजे अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में स्पेशल आरक्षित ट्रेन संख्या 04630 उसी दिन दोपहर 3 बजे श्रीनगर से रवाना होगी और शाम 6 बजे एसएमवीडी कटरा पहुंचेगी.जम्मू के डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि यह विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय मौसम विभाग द्वारा 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए लिया गया है. 23 जनवरी को हुई बर्फबारी के कारण फ्लाइट्स और सड़क यातायात प्रभावित हुआ था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










