
'भारी कीमत चुका रहे हैं, आवाज उठाइए...' दिल्ली के प्रदूषण पर राहुल गांधी की जनता से अपील
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे को फिर से उठाया है और इसे स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
केंद्र में विपक्षी नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर दिल्ली में प्रदूषण का मुद्दा उठाया है. उन्होंने पहले नवंबर में भी प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा था. अब कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा, 'हम वायु प्रदूषण की बहुत भारी कीमत चुका रहे हैं, अपने स्वास्थ्य के साथ भी और अपनी अर्थव्यवस्था के साथ भी. करोड़ों आम भारतीय हर दिन इसका बोझ झेल रहे हैं.'
कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, 'बच्चे और बुज़ुर्ग सबसे ज्यादा इसकी वजह से तकलीफ सहते हैं. निर्माण श्रमिक और दिहाड़ी कामगार, जैसे व्यवसाय इसकी सबसे बड़ी मार झेलते हैं. इस समस्या को सर्दी खत्म होते ही भुला नहीं दिया जाना चाहिए. बदलाव की पहली कड़ी है, अपनी आवाज उठाना.'
जनता से की अनुभव शेयर करने की अपील
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में जनता के साथ अपनी वेबसाइट 'आवाज भारत' की का लिंक भी शेयर किया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो यहां ये बताए कि वायु प्रदूषण ने उन्हें या उनके करीबियों को कैसे प्रभावित किया है.
पहले भी प्रदूषण का मुद्दा उठा चुके हैं राहुल गांधी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










