
भारत vs पाकिस्तान के बाद सूर्या vs नकवी... फाइनल के बाद 'ट्राफी विवाद' की पूरी टाइमलाइन
AajTak
एशिया कप 2025 का फाइनल भारत ने जीता, लेकिन ट्रॉफी को लेकर मैदान पर खूब ड्रामा हुआ. भारतीय खिलाड़ियों ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नक़वी ने न भारत को ट्रॉफी दी, न पाकिस्तान को रनर-अप मेडल. असली ट्रॉफी मैदान से गायब कर दी गई. भारतीय टीम ने काल्पनिक ट्रॉफी के साथ जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर इसका मज़ाक उड़ाया.
पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. लेकिन फाइनल मैच के बाद ट्रॉफी को लेकर भारतीय खिलाड़ियों और पाकिस्तान के मोहसिन नकवी के बीच खूब ड्रामा हुआ. भारतीय खिलाड़ी इस बात पर अड़े रहे की वो ट्रॉफी नकवी के हाथों से नहीं लेंगे. आखिरकार भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी नहीं ली. अब आइए जानते हैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद सूर्या बनाम मोहसिन नकवी विवाद की पूरी टाइमलाइन...
भारत ने 3 बार पाक को चटाई धूल
एशिया कप में भारत-पाक की पहली भिड़ंत 14 सितंबर को हुई थी. इस दौरान टॉस के वक्त भारतीय कप्तान ने सलमान आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. भारत ने 7 विकेट से मैच जीता और फिर भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद खूब ड्रामा हुआ. पाकिस्तान ने आईसीसी तक से शिकायत की. लेकिन कुछ नहीं हुआ. बाद में 21 सितंबर को भी फिर दोनों टीमें भिड़ीं. फिर भारत ने 6 विकेट से पटखनी दी. इसके बाद फाइनल में फिर भारत ने 5 विकेट से मैच जीत लिया.
क्यों नहीं मिली भारत को ट्रॉफी?
फाइनल के बाद पूरा विवाद एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी के इर्द-गिर्द घूमता रहा. भारत ने पाकिस्तान को हराया, लेकिन नक़वी ने ट्रॉफी देने के बजाय माहौल बिगाड़ने पर ज़्यादा ध्यान दिया. भारतीय खिलाड़ियों ने साफ़ कर दिया कि वे उनसे ट्रॉफी नहीं लेंगे. इसके बाद अजीब स्थिति बनी.
यह भी पढ़ें: एशिया कप की 'अदृश्य ट्रॉफी' के साथ सूर्यकुमार यादव का आइकॉनिक सेलिब्रेशन, VIDEO देख पाकिस्तान जल-भुन जाएगा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










