
'भारत है लॉन्ग लाइव इकॉनमी...', ट्रंप के बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने किया पलटवार
AajTak
शिवराज सिंह चौहान ने भारत को 'डेड इकोनॉमी' कहना गलत और अनादरणीय बताया, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था. उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक रूप से तेजी से प्रगति कर रहा है और इसकी अर्थव्यवस्था 'लॉन्ग लाइव' है. वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर इसे प्रमाणित करती है.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत को 'डेड इकोनॉमी' कहे जाने वाले नैरेटिव का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आर्थिक मोर्चे पर प्रगति कर रह है और भारत की 'लॉन्ग लाइव इकोनॉमी' है. 'डेड इकोनॉमी' शब्दावली अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूसे के अर्थव्यवस्था के लिए इस्तेमाल किया था.
शिवराज चौहान ने वित्त वर्ष 2026 के अप्रैल–जून तिमाही लिए आए जीडीपी आंकड़ों को भारत की आर्थिक वृद्धि का प्रमाण बताया है. इस तिमाही में भारत 7.8 फीसदी के साथ ग्रोथ कर रहा है.
उन्होंने कहा कि ये उपलब्धि सरकार की दूरदर्शी सोच, फैसले और नीतियों की स्ट्रॉन्ग इंप्लीटेशन का नतीजा है. जब नेतृत्व मज़बूत हो, नीतियां सटीक हों और फैसले दूरदर्शी होते हैं तो परिणाम इतिहास रचते हैं.
किसानों से लेकर वैज्ञानिकों तक का योगदान
कृषि मंत्री ने कहा कि भारत के आर्थिक ग्रोथ में किसानों से लेकर वैज्ञानिकों तक का योगदान है. उन्होंने कहा, भारत की इस तरक्की के पीछे किसानों का पसीना, वैज्ञानिकों का दिमाग और 140 करोड़ देशवासियों की मेहनत की वजह से संभव है. कृषि क्षेत्र में भारत की ये तरक्की अभूतपूर्व है.
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में 3.7 फीसदी से ग्रोथ हो रहा है, ये किसानों की मेहनत और अपनाए गए इनोवेशन का नतीजा है. यह समय हमारे किसानों के लिए गर्व का है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







