
भारत से क्या चाहते हैं ट्रंप, PM मोदी से बातचीत में जिस 'Fair' रिलेशनशिप की बात रखी वो क्या है?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने से पहले ही दो टूक कह चुके थे कि उनके कार्यकाल में अमेरिका उन देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाएगा, जिससे देश के हित बाधितो हंगे. इनमें चीन, ब्राजील और मेक्सिको जैसे देश शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत थी. लेकिन इस बातचीत में सबसे ज्यादा फोकस रहा Fair Bilateral Trading Relationship पर. आइए, जानते हैं ट्रंप के लिए इसके क्या मायने हैं?
राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई. भारत पर अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने की चिंताओं के बीच पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों पक्ष आपसी लाभ और साझेदारी को लेकर काम करेंगे.
व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
दोनों नेताओं की बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर बताया कि पीएम मोदी से बातचीत के दौरान ट्रंप ने इस बात पर महत्व दिया कि भारत अमेरिका में बने सुरक्षा उपकरणों की खरीद की संख्या बढ़ाएं ताकि इससे दोनों देशों के बीच उचित द्विपक्षीय कारोबारी संबंध बन सकें. पीएम मोदी के साथ बातचीत में ट्रंप ने फेयर बाइलेट्रल ट्रेड का हवाला दिया.
व्हाइट हाउस का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत प्रोडक्टिव रही और इस दौरान राष्ट्रपति ने भारत के साथ उचित द्विपक्षीय कारोबारी संबंधों की दिशा में आगे बढ़ने की मांग की ताकि दोनों देशों के संबंध और गहरा हो सके.
ट्रंप के इस बयान के क्या हैं मायने?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










