
भारत से कितना अलग है पाकिस्तान का वित्त वर्ष, जानें बाकी पड़ोसी देशों के बारे में भी..
AajTak
भारत का वित्त वर्ष हर साल 31 मार्च को समाप्त होता है. लेकिन क्या आपको पता है भारत के पड़ोसी देशों का वित्त वर्ष क्या है? चीन और पाकिस्तान का वित्त वर्ष कब होता है? नेपाल का कैलेंडर अलग क्यों है, इन सब बातों के जवाब जानें यहां...
अंग्रेजों के जमाने से ही भारतीय अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है. आजादी के बाद भी भारत सरकार ने इसे बनाए रखा. लगभग 150 साल से भारत इसी वित्त वर्ष का पालन कर रहा है. (फाइल फोटो) लगभग 82% हिंदू आबादी वाला देश नेपाल अपने वित्त वर्ष की शुरुआत हिंदू कैलेंडर यानी विक्रम संवत के हिसाब से करता है. देश का वित्त वर्ष श्रावण मास की प्रथमा से शुरू होकर आषाढ़ मास के आखिरी दिन तक होता है. इस तरह अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से उसका वित्त वर्ष जुलाई के मध्य में शुरू होता है. (फोटो: नेपाल टूरिज्म बोर्ड) पाकिस्तान का वित्त वर्ष 1 जुलाई से शुरू होकर 30 जून तक होता है. पाकिस्तान से 1971 में अलग होकर बना बांग्लादेश भी इसी समय को अपना वित्त वर्ष मानता है. हालांकि रोचक बात ये है कि भारत में भारतीय रिजर्व बैंक भी जुलाई-जून की अवधि का वित्त वर्ष मानता है. (फाइल फोटो)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












