
'भारत से कश्मीर समेत सभी मुद्दे बातचीत से सुलझाना चाहता है पाकिस्तान', बोले PAK के पीएम शहबाज शरीफ
AajTak
शहबाज शरीफ ने कहा कि हम चाहते हैं कि कश्मीर समेत सभी मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए हो. उन्होंने कहा कि भारत को 5 अगस्त 2019 की सोच से बाहर आना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए और बातचीत शुरू करनी चाहिए.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ कश्मीर समेत सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहता है. इसके साथ ही उन्होंने कश्मीरी लोगों के प्रति अपने समर्थन की बात दोहराई. शहबाज शरीफ ने ये टिप्पणी मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए की.
शहबाज शरीफ ने कहा कि हम चाहते हैं कि कश्मीर समेत सभी मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए हो. उन्होंने कहा कि भारत को 5 अगस्त 2019 की सोच से बाहर आना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए और बातचीत शुरू करनी चाहिए. उन्होंने आर्टिकल-370 को निरस्त करने का जिक्र किया, जिसने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया और राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया.
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता बातचीत है, जैसा कि 1999 के लाहौर घोषणापत्र में पहले ही लिखा जा चुका है, जिस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पाकिस्तान दौरे के दौरान सहमति बनी थी.
वहीं, भारत ने बार-बार कहा है कि वह आतंक, शत्रुता और हिंसा से मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है. भारत ने बार-बार पाकिस्तान से कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे. लेकिन भारत द्वारा आर्टिकल-370 को निरस्त करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आ गई.
शहबाज शरीफ ने भारत पर आरोप लगाया कि उसने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि हथियार जमा करने से शांति नहीं आएगी और न ही इस क्षेत्र के लोगों की किस्मत बदलेगी. उन्होंने भारत से समझदारी से काम लेने का आग्रह किया और कहा कि प्रगति का रास्ता शांति है. उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे का एकमात्र समाधान यूएनएससी प्रस्ताव के तहत आत्मनिर्णय का अधिकार है.
संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष, सेवा प्रमुखों और पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने भी कश्मीर के लोगों के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की. पीओके के प्रधानमंत्री अनवारुल हक ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों का अंतिम गंतव्य है. साथ ही कहा कि जब तक कश्मीर का मुद्दा हल नहीं हो जाता, तब तक क्षेत्र में शांति संभव नहीं होगी.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









