
भारत समेत 10 नामों पर चर्चा, उद्धव-नीतीश की अलग राय... विपक्षी गठबंधन को ऐसे मिला 'INDIA' का नाम
AajTak
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्ष की 26 पार्टियों ने गठबंधन किया है. इसका नाम I.N.D.I.A. रखा गया है. इस नाम को फाइनल करने से पहले कई अलग-अलग नामों पर चर्चा हुई थी जो UPA से मिलते-जुलते थे.
बीजेपी नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को टक्कर देने के लिए 26 विपक्षी पार्टियों का प्लान तैयार है. I.N.D.I.A. नाम का गठबंधन बन गया है. बेंगलुरु की मीटिंग में इस नए गठबंधन पर मुहर लगी. लेकिन सब कुछ इतना आसान नहीं था.
गठबंधन का नाम क्या हो, इसके लिए लगभग 10 और नाम सामने थे. बाद में I.N.D.I.A. को लेकर भी संशय था. ये डर भी था कि कहीं लड़ाई इंडिया बनाम भारत ना हो जाए.
I.N.D.I.A. से पहले किन-किन नामों पर हुई चर्चा?
बातचीत में एक सीनियर नेता ने बताया कि I.N.D.I.A. से पहले कई नामों पर चर्चा हुई. इसमें UPA (यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस) से मिलते जुलते नाम इंडियन प्रोग्रेसिव अलायंस, प्रोग्रेसिव पीपल्स अलायंस, इंडियन पीपल्स फ्रंट, पीपल्स अलायंस फॉर इंडिया और भारत जोड़ो अलायंस भी शामिल थे.
एक नेता ने 'भारत' नाम रखने का भी सुझाव दिया था. मीटिंग में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने इस बात की आशंका भी जताई थी कि पूरी बहस इंडिया बनाम भारत की होकर ना रह जाए, इसलिए इसमें कोई हिंदी शब्द भी जोड़ना चाहिए.
इसी तरह बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी I.N.D.I.A. नाम से खास सहमत नहीं थे. उन्होंने 'INDIAN' नाम का सुझाव दिया था. लेकिन चर्चा में माना गया कि ये थोड़ा भ्रमित करने वाला हो सकता है. हालांकि, बाद में लालू ने नीतीश को I.N.D.I.A. पर राजी कर लिया. फिर नाम तय होने के बाद इसकी हिंदी टैगलाइन 'लड़ेगा भारत, जीतेगा भारत' तय की गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










